फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी कमांडर का दावा, सीरिया में दोबारा जड़ें जमाने की कोशिश में है आईएस

Fri, 14 Aug 2020 02:16 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : BBC
विज्ञापन

पश्चिम एशियाई मामलों के शीर्ष अमेरिकी कमांडर जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने चेतावनी दी है कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट एक बार फिर सीरिया में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। खासतौर पर सीरिया के पश्चिमी इलाके में, जहां अमेरिका की मौजूदगी काफी कम है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फरात नदी के पश्चिम में हालात इतने खराब हैं कि आईएस की सक्रियता की आशंकाएं बढ़ गई हैं। जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने कहा, हम सभी को तेजी से बदलते इन हालातों की चिंता करनी चाहिए। मैकेंजी ने कहा कि आतंकवादियों पर कोई अंकुश नहीं है, लेकिन अमेरिका और उसके सहयोगियों को उम्मीद है कि इन्हें रोकने के लिए सीरियाई शासन कुछ करेगा।

देश के पश्चिमी हिस्से पर रूस समर्थित सीरियाई सरकार के सैनिकों का नियंत्रण है। वहीं अमेरिका और सहयोगी ‘सीरियाई डेमोक्रेटिक बल’ देश के पूर्वी हिस्सों में सक्रिय हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने तुर्की के पास उत्तरी सीमा पर आईएस की हार के चलते अपनी सेना को वहां से हटाने का आदेश भी दिया है। लेकिन मैकेंजी ने पश्चिमी क्षेत्र में हालात खतरनाक बताए।
विज्ञापन


शिविरों में भड़काया जा रहा युवकों को
मैकेंजी ने टैम्पा में अपने अमेरिकी मध्य कमांड कार्यालय से ‘यूनाइटेड स्टेट्स इंस्टीट्यूूट ऑफ पीस’ के ऑनलाइन कार्यक्रम में कहा कि सीरियाई शरणार्थी शिविरों से लोगों को स्थानांतरित करने का काम पहले ही धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में शिविरों के भीतर युवकों को भड़काने की घटनाएं आमतौर पर बढ़ गई हैं। यह एक बड़ी चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें