फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना ठोस नतीजे के ही अमेरिका-चीन ट्रेड वार्ता खत्म, दुनिया भर के कारोबार पर पड़ेगा असर

Sat, 25 Aug 2018 06:03 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
Trade War
विज्ञापन

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मुद्दों को लेकर दो दिन तक चली वार्ता बिना किसी ठोस परिणाम के खत्म हो गई। बिना नतीजे के खत्म हुई इस बातचीत का असर दोनों देशों के बीच व्यापार तनाव के चलते दुनिया भर के बाजारों पर पड़ा है। इससे वैश्विक कारोबार भी प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लिंडसे वाल्टर्स ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि चीन और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडलों के बीच आर्थिक रिश्तों में निष्पक्षता, संतुलन और पारस्परिकता को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। लेकिन इसके आगे उन्होंने बातचीत के बारे में कुछ नहीं कहा।

वहीं दूसरी तरफ, चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि बातचीत रचनात्मक और खुले माहौल में हुई। लेकिन लेकिन इस वार्ता के बारे में उन्होंने भी कोई ब्यौरा नहीं दिया। हालांकि बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष संपर्क बनाए रखेंगे।
विज्ञापन


चीन की उच्च-प्रौद्योगिकी औद्योगिक नीति को लेकर विवाद उस वक्त बढ़ गया जब ट्रंप प्रशासन और बीजिंग दोनों ने एक-दूसरे के 16 अरब डॉलर के अतिरिक्त सामान पर आयात शुल्क लगा दिया। इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने पिछले माह ही 34 अरब डालर के चीनी उत्पादों पर आयात शुल्क लगाया था। चीन ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी आयात पर शुल्क लगा दिया।

एक-दूसरे पर शुल्क और बढ़ाने की तैयारी में हैं दोनों देश
ट्रंप प्रशासन, चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है जबकि दूसरी तरफ चीन भी 60 अरब डालर के अमेरिकी सामान पर जवाबी शुल्क की तैयारी में है। ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि चीन उसकी प्रौद्योगिकी को हासिल करने के लिये गलत तरीके अपनाता है। चीन के बाजार में प्रवेश देने के नाम पर वह अमेरिकी कंपनियों से उनकी गोपनीय जानकारी और प्रौद्योगिकी की मांग करता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें