फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजारा भत्ता देने के लिए 890 किलो सिक्के लेकर कोर्ट पहुंचा पति, पत्नी ने लेने से किया इनकार

Sat, 25 Aug 2018 05:04 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोनेशिया में पारिवारिक झगड़े का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सोलो में एक सरकारी कर्मचारी अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता देने के लिए स्थानीय अदालत में 890 किलो सिक्के लेकर पहुंच गया। इसके बाद महिला और पूर्व पति के बीच काफी देर तक कहासुनी भी हुई।

विज्ञापन


महिला ने इन सिक्कों को लेने से इनकार कर दिया। मामला तूल पकड़ता देख कोर्ट को मामले में दखल देना पड़ा। अदालत ने अपने स्टाफ को इन सिक्कों को गिनने का आदेश दिया।

दरअसल, स्थानीय कोर्ट ने ड्वी सुसीलार्टो को अपनी पूर्व पत्नी हर्मी को 153 मिलियन इंडोनेशिया रुपये (10,500 डॉलर) गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था। सुसीलार्टो गुरुवार को एक ठेला लेकर कोर्ट पहुंचा, जिसे तीन लोग धक्का देकर लाए थे। इस ठेले पर सिक्कों की बोरियां रखी थीं, जिसे देखकर सब हैरान रह गए।
विज्ञापन


जब पूर्व पत्नी को पता चला कि उसे गुजारा भत्ते के रूप में मिलने वाली राशि सिक्कों में है तो उसने इसे लेने से इनकार कर दिया। इसे लेकर भरी अदालत में सुसीलार्टो और पूर्व पत्नी के बीच तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई। हर्मी इसे अपना अपमान बता रही है। 

सुसीलार्टो के वकील ने बताया कि उनके मुवक्किल की मंशा पूर्व पत्नी हर्मी का अपमान करना नहीं था। वकील के मुताबिक, ‘सुसीलार्टो कम वेतन वाला सरकारी कर्मचारी है। उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह गुजारा भत्ते की राशि जुटा सके। उसके दोस्तों और दूसरे लोगों ने मदद में सिक्के दान किए।’ 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें