कनाडा में साल के प्रथम 9 माह में दूसरे देशों से बड़ी संख्या में प्रवासियों के आने से जनसंख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज हुई। ‘स्टेटिक्स कनाडा’ ने कहा, यहां एक जुलाई से 4,30,635 लोगों (1.1%) की वृद्धि हुई है।
अमेरिकी जनगणना ब्यूरो द्वारा जारी अनुमान के मुताबिक, अमेरिका में अप्रवासियों की संख्या इस साल दो दशकों में उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इससे देश की कुल आबादी में वृद्धि हुई है। अमेरिका में 16 लाख नए लोग शामिल हुए, जिनमें से दो-तिहाई से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय प्रवासी हैं।
विज्ञापन
इस कारण देश की कुल आबादी 33.49 करोड़ हो गई। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब आप्रवासन आधारित आबादी में वृद्धि हुई है। ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूशन के जनसांख्यिकी विशेषज्ञ विलियम फ्रे ने कहा, आव्रजन क्षेत्र भविष्य में विकास का मुख्य स्रोत बनने जा रहा है। एजेंसी
कनाडा में भी प्रवासियों के चलते आबादी बढ़ी