फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: मिशिगन में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के तीन दिन बाद किशोर की मौत, सीडीसी ने शुरू की जांच

Tue, 06 Jul 2021 02:08 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिशिगन

सार

  • अमेरिका के मिशिगन में 13 साल के स्वस्थ किशोर की फाइजर वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के तीन दिन बाद मौत हो गई
  • वैक्सीन लेने के दो दिन बाद, उसने पेट दर्द की शिकायत की और बिस्तर पर जाकर सो गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई
  • सीडीसी ने किशोर की मृत्यु और टीके के बीच संबंध की जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
Jacob Clynick (File Photo) - फोटो : dailymail.co.uk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मिशिगन में 13 साल के एक किशोर की कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के तीन दिन बाद मौत की खबर सामने आई है। रोग नियंत्रण और रोकथाम के केंद्र (सीडीसी) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


किशोर की आंटी टैमी बुर्जेस ने बताया कि जैकब क्लाइनीक वैक्सीन लेने से पहले पूरी तरह स्वस्थ था, उसे पहले से किसी तरह की बीमारी नहीं थी। उसने 13 जून को जिल्वौकी के वालग्रीन्स में फाइजर वैक्सीन की दूसरी खुराक ली थी।

उन्होंने 'द डेट्रॉइट फ्री प्रेस' को बताया कि जैकब ने टीका लेने के बाद जिन दुष्प्रभावों का अनुभव किया था, वे थकान और बुखार थे, जिन्हें सामान्य माना जाता है। बुर्जेस ने कहा कि उसने 15 जून को पेट में दर्द की शिकायत की और बिस्तर पर चला गया, जहां उसकी नींद में ही मौत हो गई। जैकब के शव परीक्षण किया गया था, लेकिन उसकी मौत का आधिकारिक कारण अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे लेकर बहस हो रही है कि क्या बच्चों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जाना चाहिए? सीडीसी सलाहकार समूह ने कहा कि वैक्सीन लेने के बाद किशोरों और युवा वयस्कों के दिल में सूजन के मामलों और फाइजर और मॉडर्ना कोविड-19 टीकों के बीच एक 'संभावित लिंक' है, इसे लेकर हम जांच कर रहे हैं।

बुर्जेस ने कहा, 'अगर ऐसे कारक हैं जो कुछ बच्चों के लिए टीकाकरण को जोखिम भरा बना सकते हैं, तो मुझे उम्मीद है कि स्वास्थ्य अधिकारी यह पता लगा सकते हैं कि वे क्या हैं।'

जैकब जिल्वौकी एलीमेंट्री का छात्र था। एक मृत्युलेख में उसे 'कई वर्षों तक चर्च के युवा समूह का एक वफादार और सक्रिय सदस्य' होने के रूप में वर्णित किया गया है। जैकब को गेमिंग और पोकेमॉन से भी प्यार था और वह अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाना जाता था। जैकब की मौत की जांच अब सीडीसी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें