काबुल एयरपोर्ट के बाहर आत्मघाती हमलों के बाद अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन आईएस-के के ठिकानों पर हवाई हमला किया है। अमेरिका ने अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में आतंकियों के ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया है। इस हमले में एक साजिशकर्ता ढेर हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस हमले में काबुल एयरपोर्ट पर धमाकों का मास्टरमाइंड मारा जा चुका है। वहीं, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे काबुल एयरपोर्ट से तुरंत हट जाएं।
US carried out drone strike against Islamic State 'planner' in Afghanistan, reports AFP news agency quoting Pentagon