अमेरिकी संसद कैपिटल बिल्डिंग के पास के परिसर में सोमवार को आग लगने के बाद इसे अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग के चलते शपथग्रहण का पूर्वाभ्यास कर रहे कई प्रतिभागियों को वहां से हटा दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इसके कारण कोई बड़ा खतरा है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है।
वहीं यूएस सीक्रेट सर्विस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सार्वजनिक सुरक्षा और कानून प्रवर्तन विभाग ने फर्स्ट और एफ स्ट्रीट क्षेत्र में आग लगने की सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। बयान में इस आग को मामूली बताया गया है। साथ ही कहा गया है कि आग को बुझा दिया गया है। अमेरिकी कैपिटल कॉम्प्लेक्स को सतर्कता के मद्देनजर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। आम जनता के लिए यहां अब कोई खतरा नहीं है।
बता दें कि जो बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। लेकिन ट्रंप समर्थकों की हिंसा के बाद से वॉशिंगटन डीसी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।