फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : पिता की खातिर जूनियर ट्रंप ने एलन मस्क से लगाई यह मासूम गुहार

Mon, 18 Jan 2021 09:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
trump junior
विज्ञापन

अमेरिका में राष्ट्रपति पद से दो दिन बाद विदा लेने जा रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे यानी जूनियर ट्रंप ने एक अनूठी गुहार लगाई है। खास बात यह है कि जूनियर ट्रंप ने यह गुहार दुनिया के सबसे रईस व अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क से लगाई है।

विज्ञापन


जूनियर ट्रंप ने मस्क से अपील की है कि ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाएं जहां, उनके पिता डोनाल्ड ट्रंप पर बैन न लगाया जा सके। बता दें, अमेरिक में कैपिटल हिंसा के बाद ट्विटर ने ट्रंप का अकाउंट स्थाई रूप से बंद कर दिया है। 

जूनियर ट्रंप ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा है कि आखिर एलन मस्क एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म क्यों नहीं बनाते हैं? वे ऐसे शख्स हैं जो ट्विटर से कहीं बेहतर एप बना सकते हैं। वह अमेरिका में अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि बीती 6 जनवरी को अमेरिकी संसद में हुई हिंसा के बाद ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और फेसबुक आदि ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को अस्थाई रूप से बंद कर दिया था। बाद में इसे स्थाई रूप से बंद कर दिया गया। सोशल मीडिया की ओर से यह बैन ट्रंप द्वारा लगातार की जा रही भड़काने वाली पोस्ट की वजह से लगाया था।

ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने कहा था कि हमें इस कार्रवाई पर गर्व नहीं है, क्योंकि यह सही कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट की असफलता है, लेकिन यह फैसला पूरी तरह सही व एक ‘खतरनाक मिसाल’ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें