फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barack Obama Threatening: युवक पर ओबामा को हत्या की धमकी समेत कई गंभीर आरोप; NPS में हथियार लेकर घुसा सनकी

Sun, 08 Jun 2025 01:20 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बिस्मार्क (अमेरिका)

सार

अमेरिका के नॉर्थ डकोटा में 36 साल के एक युवक- इयान पैट्रिक स्टीवर्ट पर पूर्व राष्ट्रपति और डेमोक्रेट नेता बराक ओबामा को हत्या की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इयान पैट्रिक स्टीवर्ट पर कई गंभीर आरोप और भी लगे हैं। इयान पर अमेरिका की राष्ट्रीय उद्यान सेवा (NPS) में हथियार लेकर जबरन घुसने का भी आरोप लगा है। यह मुकदमा बिस्मार्क की संघीय ग्रांड जूरी के पास है।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (फाइल) - फोटो : एक्स@BarackObama
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉर्थ डकोटा के विलिस्टन में रहने वाले 36 वर्षीय युवक- इयान पैट्रिक स्टीवर्ट पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को हत्या की धमकी देने का आरोप लगा है। एक संघीय जूरी में इयान के खिलाफ आरोप तय किए गए। उसके खिलाफ एक राष्ट्रीय उद्यान सेवा (NPS) में जबरन घुसने और अन्य लोगों को धमकाने के आरोप भी लगे हैं। बिस्मार्क की संघीय जूरी में बुधवार को दायर अभियोग के मुताबिक इयान के खिलाफ कई गंभीर अपराधों से जुड़ी धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं। इनमें पूर्व राष्ट्रपति को जान से मारने की धमकी देने के अलावा अमेरिका की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, आतंक फैलाना, शरारती हरकतें करना और अंतरराज्यीय संचार के माध्यम से धमकी देने के तीन मामले शामिल हैं।

विज्ञापन


ओबामा को मिली धमकी कितनी गंभीर
अमेरिका की स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक यह शख्स इससे पहले भी कई आपराधिक कृत्यों के कारण सुर्खियों में रहा है। उसने बीते मई महीने में ही न्यू मेक्सिको के मोरा काउंटी में बने फोर्ट यूनियन नेशनल मॉन्यूमेंट में आगजनी की धमकी दी थी। इस मामले में पत्नी का फोन आने के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्त में लिया। स्टीवर्ट पर वाशिंगटन राज्य में भी एक मामला लंबित है।  

अदालत के जज को भी मारने की धमकी दी, बहन बोली- मानसिक रूप से अस्थिर
इससे पहले अक्तूबर, 2024 में सामने आए एक मामले में इयान स्टीवर्ट कथित तौर पर किट्टीटास काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज एलसी हूपर को तीर मारने की धमकी दे चुका है। मामला उस समय सुर्खियों में आया जब स्टीवर्ट की बहन ने 911 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया कि स्टीवर्ट मानसिक समस्याओं से पीड़ित है, भाई को हमेशा ऐसा लगता है कि नुकसान पहुंचाने के मकसद से कोई उसका पीछा कर रहा (paranoid) है। बहन के मुताबिक उसके पास एक धनुष भी था। 
विज्ञापन


13 दिन के दौरान कई बार धमकियां दीं
ओबामा को धमकी के मामले में बिस्मार्क की जूरी में दायर अभियोग के अनुसार, स्टीवर्ट ने 20 अप्रैल से 13 मई के बीच ओबामा को जान से मारने और उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी कई बार दी। इसके अलावा उसने मई में विलिस्टन के तीन अन्य लोगों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी।

19वीं सदी में बने केंद्र में जबरन घुसा, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
पुलिस और सरकारी वकीलों के मुताबिक करीब तीन हफ्ते पहले, विगत 13 मई को स्टीवर्ट फोर्ट यूनियन ट्रेडिंग पोस्ट में उस समय घुसा जब वह आम जनता के लिए बंद था। सूचना मिलने पर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्टीवर्ट को अपनी गिरफ्त में लिया। बता दें कि फोर्ट यूनियन ट्रेडिंग पोस्ट मिसौरी नदी के किनारे, मोंटाना-नॉर्थ डकोटा सीमा पर है। यहां 19वीं सदी के फर ट्रेड इतिहास पर केंद्रित है।

ये भी पढ़ें- Miguel Uribe shot: कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी मिगुएल उरीबे को गोली मारी गई, अस्पताल में भर्ती

हथियारों और आगजनी करने वाले सामान के साथ पकड़ा गया
पुलिस का कहना है कि स्टीवर्ट ने पार्क सेवा कर्मचारियों के अलावा विलियम्स काउंटी के कानून प्रवर्तन अधिकारियों को भी धमकी दी। अभियोग के मुताबिक जिस समय पुलिस ने स्टीवर्ट को गिरफ्त में लिया उस समय उसके पास हथियारों के अलावा आगजनी के सामान भी मौजूद थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: ओबामा के घर के पास हथियार समेत पकड़ा गया अमेरिकी सेना का पूर्व जवान दोषी करार, पहले ट्रंप से मिली थी माफी

डिटेंशन सेंटर में हिरासत में रखा गया, वकील के बारे में पुलिस के पास जानकारी नहीं
फिलहाल, स्टीवर्ट को माइनोट के वार्ड काउंटी डिटेंशन सेंटर में हिरासत में रखा गया है। अमेरिकी समयानुसार उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अदालत के दस्तावेजों में उनके वकील की जानकारी दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें