फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधि के पास ठहाके लगाना पड़ा भारी: अमेरिकी संतरी ने रोका; रक्षा मंत्री हेगसेथ की टीम को सुनाई खरी-खरी

Thu, 12 Nov 2026 04:49 AM IST
राकेश कुमार एएनआई, वाशिंगटन।

सार

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनके सहयोगियों को अर्लिंगटन राष्ट्रीय कब्रिस्तान में अज्ञात सैनिक की समाधि के पास हंसी-मजाक और बातचीत करने पर संतरी ने टोक दिया। संतरी ने सभी को स्मारक पर शांति और सम्मान बनाए रखने की हिदायत दी। पेंटागन ने सैनिक की कार्रवाई को उचित बताया। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब हेगसेथ ईरान युद्ध और कथित गैरकानूनी आदेशों को लेकर महाभियोग की कोशिश का सामना कर चुके हैं।
 
विज्ञापन
ट्रंप के मंत्री को संतरी ने बीच में टोका - फोटो : @ANI/अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में वेटरंस डे समारोह के बाद एक ऐसी घटना हुई, जिसने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को चर्चा में ला दिया। दरअसल, अमेरिकी रक्षा मंत्री अपनी पत्नी जेनिफर और वरिष्ठ सहयोगियों के साथ अर्लिंगटन राष्ट्रीय कब्रिस्तान में अज्ञात सैनिक की समाधि के पास तस्वीरें खिंचवाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके समूह के कुछ सदस्य हंसते और आपस में बातचीत करते नजर आए। वहां तैनात अमेरिकी सेना के एक संतरी ने उन्हें तुरंत टोक दिया और स्मारक की गरिमा बनाए रखने की याद दिलाई। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बुधवार को स्थानीय समय के अनुसार हुई।
विज्ञापन


संतरी ने क्या कहकर रोका?
संतरी उस समय स्मारक की निगरानी कर रहा था। समूह के कुछ लोगों को हंसते और बातचीत करते देखकर उसने उन्हें नियमों की याद दिलाई। उसने साफ शब्दों में कहा, 'सभी आगंतुक हर समय शांति और सम्मान का माहौल बनाए रखें।' यह पूरा घटनाक्रम एक वीडियो में भी सामने आया है। इस समूह में हेगसेथ के अलावा उनकी पत्नी जेनिफर, चीफ ऑफ स्टाफ रिकी बुरिया, डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ पैट्रिक वीवर और वरिष्ठ सलाहकार एवं डिप्टी असिस्टेंट टैमी राडाबॉ शामिल थे।

पेंटागन ने घटना पर क्या सफाई दी?
घटना सामने आने के बाद पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने संतरी की कार्रवाई को सही बताया। उन्होंने कहा कि सैनिक ने स्मारक पर आने वाले लोगों को वहां की गरिमा बनाए रखने की उचित तरीके से याद दिलाई। पार्नेल के मुताबिक, रक्षा मंत्री और पूरा रक्षा विभाग अमेरिकी सैनिकों के बलिदान का हमेशा सम्मान करता आया है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कहा, 'इस गंभीर दिन को याद करते हुए एक सैनिक ने सभी को मर्यादा बनाए रखने की सही और सम्मानजनक तरीके से याद दिलाई।'
विज्ञापन


अज्ञात सैनिक की समाधि इतनी खास क्यों है?
अर्लिंगटन राष्ट्रीय कब्रिस्तान में स्थित अज्ञात सैनिक की समाधि अमेरिका के सबसे पवित्र सैन्य स्मारकों में गिनी जाती है। यहां प्रथम विश्व युद्ध में मारे गए एक ऐसे अमेरिकी सैनिक को अंतिम विदाई दी गई थी, जिसकी पहचान नहीं हो सकी थी। इस समाधि की सुरक्षा की जिम्मेदारी अमेरिकी सेना की थर्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के जवान संभालते हैं। इसे 'द ओल्ड गार्ड' के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 1948 से यहां लगातार संतरी तैनात हैं। मौसम चाहे कैसा भी हो, उनकी पहरेदारी जारी रहती है। इस स्मारक पर विदेशी मेहमान, अमेरिकी राष्ट्रपति, नेता और कई जानी-मानी हस्तियां सैनिकों को श्रद्धांजलि देने पहुंचती हैं।

यह भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ पर अमीश शाह का वार: भारतीय कारोबारियों की पैरवी करेंगे, अमेरिकी कांग्रेस में क्या होगा एजेंडा?

पहले से विवादों में हेगसेथ?
समाधि के पास हुई यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब हेगसेथ पहले से ही राजनीतिक आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी के निवर्तमान सांसद थॉमस मैसी ने उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग की थी। मैसी ने आरोप लगाया था कि हेगसेथ ने गैरकानूनी आदेशों का पालन किया, कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान के खिलाफ युद्ध किया, आम नागरिकों की मौत रोकने से जुड़े कानूनों की अनदेखी की और पेंटागन को न्यायिक प्रक्रिया के बिना हत्याएं करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


हालांकि, मंगलवार रात रिपब्लिकन पार्टी ने प्रक्रियागत मतदान में इस कोशिश को रोक दिया। हेगसेथ ने भी मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि यह नीतियों को लेकर असहमति का मामला है, न कि महाभियोग चलाने का आधार। इसके अगले दिन वेटरंस डे समारोह में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी तारीफ की। ट्रंप ने हेगसेथ का परिचय कराते हुए कहा, 'युद्ध मंत्री पीटर हेगसेथ।' इस पर वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं। ट्रंप ने आगे कहा कि उन्हें पहले से अंदाजा था कि ऐसा होगा। उन्होंने हेगसेथ को शानदार काम करने वाला व्यक्ति बताया और कहा कि वह सैनिकों से प्यार करते हैं और उनकी रक्षा करते हैं। व्हाइट हाउस भी हेगसेथ के समर्थन में खड़ा है और मैसी के महाभियोग प्रस्ताव को रोकने के लिए पर्दे के पीछे से प्रयास करता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें