फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका-यूरोप कोरोना के टीके का इंतजार ना कर लॉकडाउन खोलने के लिए तैयार

Mon, 18 May 2020 08:59 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर में लगे लॉकडाउन में कई देशों ने कुछ शर्तों के साथ ढील देनी शुरू कर दी है। हालांकि डब्ल्यूएचओ समेत कई विशेषज्ञों ने इसे लेकर चेताया है और सावधानी बरतने की बात की है, लेकिन अर्थव्यवस्था और लोगों की समस्याओं को देखते हुए सरकारों ने जोखिम उठाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


अमेरिका और यूरोपीय देशों के कई नेताओं का मानना है कि कोरोना की वैक्सीन बनने में लंबा वक्त लग सकता है। यहां तक की कई साल भी लग सकते हैं। ऐसे में कुछ देशों की सरकारों ने अपने नागरिकों को स्पष्ट रूप से कहा है कि दुनिया को कोरोनो वायरस के साथ रहने के लिए आदत डाल लेनी चाहिए और एक वैक्सीन द्वारा जिंदगी को बचाए जाने का इंतजार नहीं करना चाहिए।

दिसंबर में चीन के वुहान से फैली इस महामारी ने दुनियाभर में अब तक 47 लाख से अधिक लोगों को संक्रमित किया है और तीन लाख से अधिक लोगों की जान ले चुकी है। इस वैश्विक महामारी की वजह से अमेरिका समेत दुनिया के लगभग 200 से अधिक मुल्कों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है, साथ ही जानमाल का भी भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


यही कारण है कि पांच महीने के अंतराल के बाद अब अलग-अलग देशों की सरकारों ने लॉकडाउन में ढील देने के साथ ही बाजार और व्यवसायों को फिर से खोलने का फैसला किया है और लोगों के सावधानी बरतने के साथ इसका आदी बनने के लिए कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें