फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

California: घर की घंटी बजाकर भागते थे बच्चे, भारतीय मूल के व्यक्ति ने कर दी हत्या, अदालत ने दोषी ठहराया

Sun, 30 Apr 2023 02:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार चालक महज 18 वर्षीय था जो 13 वर्षीय दो बच्चों के साथ उस गाड़ी में सवार था। चंद्रा इससे पहले से ही 2020 में घरेलू हिंसा की घटना के संबंध में आरोपों का सामना कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में एक भारतीय मूल के व्यक्ति अपने घर के बाहर घंटी बजाकर शरारत करने वाले तीन बच्चों की हत्या के मामले में दोषी ठहराया। 
विज्ञापन


रिवरसाइड काउंटी निवासी अनुराग चंद्रा को शनिवार को हत्या के प्रयास के तीन मामलों और फर्स्ट-डिग्री हत्या के तीन मामलों में दोषी ठहराया गया है। 

यह घटना 19 जनवरी 2020 की है जब खेल-खेल में कुछ बच्चे अनुराग चंद्रा के घर की घंटी बजा रहे थे। उस समय अनुराग दिन में 12 बोतल शराब पीकर बैठा था। उसने बताया कि बच्चों के इस मजाक से वह परेशान हो गया था। उसने यह दावा भी किया कि वह अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित था। 

उसने लड़कों का पीछा किया और उनकी टोयोटा प्रियस को सड़क से नीचे गिरा दिया, जो टेमेस्कल घाटी में एक पेड़ से टकरा गई थी।

सूत्रों के अनुसार, एक संदिग्ध ने गवाही दी कि व्यक्ति ने लड़कों की कार को टक्कर मारने की योजना नहीं बनाई थी।

कार चालक महज 18 वर्षीय था जो 13 वर्षीय दो बच्चों के साथ उस गाड़ी में सवार था। चंद्रा इससे पहले से ही 2020 में घरेलू हिंसा की घटना के संबंध में आरोपों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें