फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका के डेनवर हवाई अड्डे पर विमान में आग लगी; आवासीय सुविधा केंद्र में आग लगने से 10 लोग घायल

Fri, 14 Mar 2025 10:41 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, डेनवर

सार

हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि दोपहर के वक्त जब आग लगी तब विमान गेट ‘सी38’ पर था। एक तस्वीर में विमान के चारों ओर धुआं निकलता दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विमान हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई, जिसके बाद यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान चलाया गया। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि दोपहर के वक्त जब आग लगी तब विमान गेट ‘सी38’ पर था। एक तस्वीर में विमान के चारों ओर धुआं निकलता दिखाई दे रहा था। प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और शाम तक अग्निशमनकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


इस बीच डेनवर में दिव्यांग और जरूरतमंदों के लिए एक आवासीय सुविधा केंद्र में धमाके और ट्रांसफार्मर में आग लगने से 10 लोग घायल हो गए और कई लोगों को वहां से निकालना पड़ा। डेनवर अग्निशमन विभाग के एक बयान के अनुसार, यह घटना बुधवार को ‘ईस्टर्न स्टार मेसोनिक रिटायरमेंट कैंपस’ में हुई और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

विभाग के प्रवक्ता कैप्टन लुइस सेडिलो ने बताया कि घटना के बाद 87 अन्य लोगों को आवासीय केंद्र से बाहर ले जाया गया और उसे बंद कर दिया गया है। कोलोराडो के ‘अमेरिकन रेड क्रॉस’ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि घटना के बाद उनकी आपदा टीम ने भी मदद की और केंद्र से निकाले गए लोगों के लिए सुरक्षित अस्थायी आवास तलाशने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें