फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan: टोक्यो में लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान यूट्यूबर पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पैसों के लेन-देन का मामला

Fri, 14 Mar 2025 10:35 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

बीते मंगलवार को टोक्यो में 22 वर्षीय यूट्यूबर ऐरी सातो पर लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान हमला हुआ। इस हमले में यूट्यूबर की मौत हो गई, जिसके बाद शुक्रवार को टोक्यो पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के टोक्यो शहर में बीते दिनों मंगलवार को एक यूट्यूबर पर लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान जानलेवा हमला करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि मंगलवार को हत्या के प्रयास के संदेह में 42 वर्षीय केंजी ताकानो को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद से उसे अभियोजकों के पास भेज दिया गया है, लेकिन अभी तक उस पर आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि ये घटना टोक्यो में मगंलवार को हुई। जब लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान  22 वर्षीय यूट्यूबर ऐरी सातो  पर लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने यूट्यूबर पर चाकू से कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:-संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट: इस्राइल पर फलस्तीनी नागरिकों के यौन उत्पीड़न का आरोप; पीएम नेतन्याहू ने किया खंडन
विज्ञापन


पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद बढ़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संदिग्ध केंजी ताकानो ने पुलिस को बताया कि वह ऐरी सातो को उसके लाइवस्ट्रीमिंग के माध्यम से जानता था और दोनों के बीच एक वित्तीय विवाद था। ताकानो ने सातो को बड़ी रकम उधार दी थी, लेकिन अदालत के आदेश के बावजूद उसने पैसे वापस नहीं किए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट: इस्राइल पर फलस्तीनी नागरिकों के यौन उत्पीड़न का आरोप; पीएम नेतन्याहू ने किया खंडन

पुलिस के मुताबिक, सातो ने जब अपने लाइवस्ट्रीम की घोषणा की और जहां से लाइवस्ट्रीमिंग कर रहीं है उस स्थान के बारे में बताया तो ताकानो ने टोक्यो से करीब 100 किलोमीटर दूर ओयामा शहर से आकर हमला किया। साथ ही ताकानो ने पुलिस को बताया कि उसका इरादा सातो को मारने का नहीं था।

ये भी देखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें