फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Tornadoes: अमेरिका में फिर विनाशकारी तूफान और बवंडर ने मचाई तबाही, 21 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Sun, 02 Apr 2023 04:19 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अरकंसास

सार

बवंडर ने व्यवसायों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है। इसमें बताया गया है कि खराब मौसम को देखते हुए अरकंसास के राज्यपाल ने शुक्रवार दोपहर आपातकाल की घोषणा कर दी थी। साथ ही मिसौरी में आपातकाल की स्थिति भी घोषित की गई थी।
विज्ञापन
अमेरिका में तेज आंधी और तूफान - फोटो : मिसिसिपी में तेज आंधी और तूफान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में एक बार फिर विनाशकारी तूफान और बवंडर ने अपना कहर बरपाया है। देश के दक्षिण और मध्य-पश्चिम हिस्सों में शुक्रवार को और शनिवार तड़के आए भयंकर बवंडर से 21 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं कई अन्य घायल भी हुए हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के अरकंसास, इलिनोइस में बवंडर ने जमकर तबाही मचाई। अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार दक्षिणी अमेरिका के अरकंसास राज्य के कई हिस्सों में इस बवंडर में हवा की गति इतनी तेज थी कि भारी वाहन भी हवा में उड़ने लगे।  

विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इस बवंडर ने व्यवसायों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है। इसमें बताया गया है कि खराब मौसम को देखते हुए अरकंसास के राज्यपाल ने शुक्रवार दोपहर आपातकाल की घोषणा कर दी थी। साथ ही मिसौरी में आपातकाल की स्थिति भी घोषित की गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि बवंडर और विनाशकारी तूफान के कारण नॉर्थ लिटिल रॉक में एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही व्यान में दो लोग मारे गए। लिटिल रॉक के मेयर फ्रैंक स्कॉट जूनियर ने कहा कि वहां कम से कम 30 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इतना ही नहीं 2,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मकानों की दीवारें और छत गिर गई हैं। इसके अलावा बंवडर से खड़े वाहन पलट गए और पेड़ और बिजली के तार गिर गए।
विज्ञापन


वहीं, उत्तरी इलिनोइस में शुक्रवार की रात में इसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही यहां 28 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग के प्रमुख शॉन शैडले ने बताया कि बेल्विदेरे में एक थिएटर में छत गिर गई, जिसमें 260 लोग अंदर थे 
जानकारी के मुताबिक, अरकंसास , इलिनोइस, इंडियाना और टेनेसी के अलावा, विस्कॉन्सिन, आयोवा और मिसिसिपी में राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बवंडर की सूचना दी थी।  

गौरलब है कि शुक्रवार को आया बवंडर अमेरिका के दक्षिण-पूर्व राज्य मिसिसिपी में आए विनाशकारी तूफान और तेज आंधी के एक सप्ताह बाद आया है। मिसिसिपी में आए तूफान में 26 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय और संघीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि इससे सौ मील से ज्यादा क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने घातक मिसिसिपी तूफान को झकझोर देने वाला बताया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया था। उन्होंने शुक्रवार को रोलिंग फोर्क का दौरा किया। मिसिसिपी समुदाय पिछले सप्ताह बवंडर से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। 

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- US: अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी राज्य में विनाशकारी आंधी और तेज तूफान, 23 लोगों की मौत, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें