फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Independence Day: ट्रंप ने की कम्युनिस्ट ताकतों की आलोचना, कहा- अमेरिकी दरियादिली जैसी मिसाल नहीं

Sun, 05 Jul 2026 03:16 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, साउथ डकोटा।

सार

US Independence Day: अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश के मानवीय मिशन ने दुनिया की दिशा बदल दी है और अमेरिका की दरियादिली की कोई मिसाल नहीं है। उन्होंने माउंट रशमोर से भाषण में अमेरिका को वैश्विक संकटों के समाधान और दान-पुण्य में अग्रणी बताते हुए इसे 'स्वर्ण युग' की शुरुआत करार दिया। ट्रंप ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : एक्स/व्हाइट हाउस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर एक ऐतिहासिक भाषण में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी विरासत को सिर्फ सियासी उपलब्धियों के अतीत के तौर पर नहीं, बल्कि बेमिसाल मानवीय मिशन के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा, मानवीय मिशन ने दुनिया की दिशा पूरी तरह बदल दी है। उन्होंने अमेरिका की प्रशंसा करते हुए कम्युनिस्ट ताकतों की आलोचना भी की। कहा, मानवीय इतिहास में अमेरिकी दरियादिली की कोई मिसाल नहीं है।
विज्ञापन


माउंट रशमोर की मशहूर ग्रेनाइट की ढलानों से अपने भाषण में ट्रंप ने कहा, अमेरिका ने दान-पुण्य के मामले में विश्व का नेतृत्व किया है। भूख और बीमारियों का इलाज कर वैश्विक संकटों को हल करने के लिए सक्रिय रूप से काम किया है। हमने मानवता की भलाई के लिए इतना काम किया है कि कोई और देश कभी नहीं कर पाएगा। हम बेहद अच्छे व उदार हैं, जो जरूरत पर दोस्त या पड़ोसी की मदद को तैयार रहते हैं। अमेरिकी पहचान के मूल में स्वतंत्रता के प्रति गहरा प्रेम है।

जयशंकर ने दीं शुभकामनाएं: भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी  स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर ट्रंप प्रशासन को बधाई और शुभकामनाएं दीं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो को बधाई संदेश में जयशंकर ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन


स्वर्ण युग अभी शुरू ही हुआ है...
राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, अमेरिका की स्वतंत्रता न केवल ऐतिहासिक दस्तावेजों, बल्कि पीढ़ियों से अमेरिकी नागरिकों की भावना, साहस और समर्पण से भी संरक्षित है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका सबसे शक्तिशाली देश है। उन्होंने कहा, स्वतंत्रता प्राप्ति के ढाई शताब्दियों बाद, अमेरिका नए अवसरों का सामना कर रहा है और अमेरिका का स्वर्ण युग अभी शुरू ही हुआ है।

पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप और अमेरिकी जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, भारत-अमेरिका संबंध सिर्फ रणनीतिक साझेदारी नहीं हैं। दोनों देशों में लोकतंत्र, कानून के शासन व जनता की क्षमता में विश्वास साझा है। उन्होंने इसे वैश्विक भलाई की शक्ति बताया। मोदी ने कहा, अगले 250 वर्ष समृद्धि, शांति व प्रगति लाएं और भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने पीएम मोदी के बधाई संदेश के लिए आभार जताया है।

ये भी पढ़ें: ईरान: पेजेशकियन बोले- आगे बढ़ाएंगे खामेनेई की विरासत; रेजा पहलवी ने बताया 'तमाशा', जनाजे पर क्या कहा?


टाइम कैप्सूल में अमेरिकी इतिहास
अमेरिका आजादी की 250वीं वर्षगांठ पर 408 किलो वजनी टाइम कैप्सूल दफनाएगा। इसे फिलाडेल्फिया के इंडिपेंडेंस नेशनल हिस्टोरिकल पार्क में गाड़ा जाएगा और अमेरिकी स्वतंत्रता के 500 साल पूरे होने पर वर्ष 2276 में खोला जाएगा। इसमें अमेरिका के सभी 50 राज्यों की अनूठी वस्तुएं और कई ऐतिहासिक दस्तावेज हैं। कैप्सूल में रखी गईं प्रमुख वस्तुओं में राइट बंधुओं के विमान का कपड़ा, जिसे उन्होंने पहली उड़ान में इस्तेमाल किया था, एआई की वर्ष 2276 के लिए की गई भविष्यवाणी, व्हेल की हड्डी और दुनिया के सबसे बड़े जिप्सम रेगिस्तान की रेत शामिल है।
विज्ञापन


बेलनाकार कंटेनर में चीजें, दस्तावेज अगली पीढ़ी के लिए हैं। इस कैप्सूल काे बनाने में 10 साल लगे हैं। कैप्सूल ऐसे डिजाइन किया है कि न पानी पहुंचेगा न जंग लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें