फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की संसद में लगे 'गो नियाजी' के नारे, सत्ता और विपक्ष के बीच जमकर चले घूंसे

Fri, 13 Sep 2019 09:38 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान की संसद में इमरान खान के खिलाफ नारे लगाए गए - फोटो : Twitter
विज्ञापन

पाकिस्तान की संसद में गुरुवार को आयोजित संयुक्त अधिवेशन में काफी हंगामा हुआ। जब राष्ट्रपति आरिफ अल्वी भाषण दे रहे थे तो उस दौरान प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही थी। सांसदों ने संसद की वेल में आकर काफी हंगामा किया। इसी बीच महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। विपक्ष ने इमरान की विदेश नीति पर सवाल उठाए और सभी मंचों पर मिली असफलता के लिए सरकार को खूब कोसा। खान की सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर इस अधिवेशन को बुलाया गया था।

विज्ञापन


इमरान खान के खिलाफ लगे नारे

राष्ट्रपति के भाषण के दौरान मंत्रियों और विपक्षी नेताओं के बीच काफी बहस हुई। राष्ट्रपति ने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर जैसे ही इमरान खान को बधाई दी संसद में हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी नेताओ ने 'गो नियाजी गो' के नारे लगाए। बता दें कि विपक्ष इमरान पर तंज कसने के लिए नियाजी नाम का इस्तेमाल करता है। दरअसल उनका पूरा नाम इमरान अहमद खान नियाजी है। 


हंगामे का एक वीडियो पाकिस्तान की वरिष्ठ महिला पत्रकार नायला इनायत ने जारी किया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को पांच बजे जैसे ही संसद का अधिवेशन हो रहा था। इसी दौरान प्रधानमंत्री खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सांसदों ने एक-दूसरे पर जमकर घूंसें बरसाए। हाथापाई के वक्त राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नौसेना और वायु सेना के प्रमुख तथा ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ कमेटी के अध्यक्ष भी संसद में मौजूद थे। 

राष्ट्रपति ने भारत के खिलाफ दिखाई बौखलाहट

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने अपने भाषण के दौरान कश्मीर मु्द्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारत ने कश्मीर में जो किया है वह शांति के लिए घातक है। पाकिस्तान के लोग कश्मीरियों के साथ हैं। घाटी से अनुच्छेद 370 हटाकर मोदी सरकार ने अपने ही संविधान का उल्लंघन किया है। राष्ट्रपति ने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर सरकार की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें