फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Crisis: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन बोले, नाटो और रूस आमने-सामने आए तो तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है

Fri, 11 Mar 2022 10:56 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

बाइडन ने कहा कि जिस तरह व्लादिमीर पुतिन ने इस हमले को जारी रखा है, अमेरिका और हमारे सहयोगी उन पर आर्थिक दबाव बढ़ाने और रूस को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करने के लिए कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए रूस को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन यूक्रेन में मॉस्को से नहीं लड़ेगा क्योंकि नाटो और क्रेमलिन के आमने-सामने आने से तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। 

विज्ञापन


रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले की शुरुआत की थी। रूस इसे अपना विशेष सैन्य अभियान कहता है। इससे तीन दिन पहले मॉस्को ने यूक्रेन के डोनेत्स्क और लुहांस्क प्रांत को स्वतंत्र घोषित कर दिया था। 

बाइडन ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हम यूरोप में अपने सहयोगियों के साथ खड़े रहेंगे और बिना गलती का संदेश भेजेंगे। हम पूरी ताकत के साथ नाटो के क्षेत्र के एक-एक इंच की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन में रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि नाटो और रूस अगर आमने-सामने आ गए तो यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है, जिससे हम बचना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन में कभी भी जीत हासिल करने में सफल नहीं हो पाएगा। 

उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उम्मीद थी कि वह यूक्रेन को बिना लड़ाई के हरा देंगे, लेकिन वह असफल रहे। पुतिन एक हमलावर हैं और उन्हें अपने कार्यों की कीमत चुकानी ही होगी। उन्होंने कहा कि हम रूस को दिया पसंदीदा राष्ट्र का दर्जा छीनने के लिए भी कहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें