फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बढ़ सकती है स्थायी सदस्यों की संख्या, महासचिव गुटेरेस ने की पुष्टि

Tue, 20 Dec 2022 11:40 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र

सार

सुरक्षा परिषद की संरचना में सुधार के लिए महासभा के दो-तिहाई मतों के अलावा सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों - चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के पांच सकारात्मक मतों की आवश्यकता है। स्थायी देशों में चीन को छोड़कर अन्य चार देश सुधार के पक्ष में हैं। 
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार भी किया जा रहा है। सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि सुरक्षा परिषद के विस्तार की संभावना के प्रश्न पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। हालांकि, वीटो के अधिकार का मुद्दा अभी भी बड़ा सवाल बना हुआ है। 

विज्ञापन


न्यूयार्क में वार्षिक सम्मलेन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, बड़ा सवाल सुरक्षा परिषद के विस्तार और वीटो के अधिकार से संबंधित हैं और यह सदस्य देशों का मामला है। इन वार्ताओं में सचिवालय का कोई हस्तक्षेप नहीं है। 

चार देश विस्तार के पक्ष में 
संवाददाताओं को संबोधित करते हुए गुटेरेस ने कहा, अमेरिका और रूस की ओर से यह स्पष्ट संकेत मिल चुका है कि वे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यों की संख्या में विस्तार के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा, कुछ समय पहले ब्रिटेन और फ्रांस से भी ऐसा ही संकेत मिल चुका है। हालांकि, उनकी ओर से वीटो के अधिकार पर कुछ प्रतिबंधों के साथ प्रस्ताव भेजा गया है। 
विज्ञापन


स्थायी देशों की सहमति आवश्यक 
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, सुरक्षा परिषद की संरचना में सुधार के लिए महासभा के दो-तिहाई मतों के अलावा सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों - चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के पांच सकारात्मक मतों की आवश्यकता है। स्थायी देशों में चीन को छोड़कर अन्य चार देश सुधार के पक्ष में हैं। बता दें, पिछले सप्ताह ही गुटेरेस ने ट्वीट किया था कि संयुक्त राष्ट्र के अधिकांश सदस्य देश अब स्वीकार करते हैं कि आज की भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को दर्शाने के लिए सुरक्षा परिषद में सुधार किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें