फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोधकर्ताओं का दावा, तंत्रिका तंत्र पर वायरस बोल सकता है हमला

Thu, 16 Jul 2020 06:31 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओहियो।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी मेडिकल कॉलेज के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि उदासी और घबराहट भी रोग का लक्षण हो सकता है। ऐसा तब देखने को मिलता है जब वायरस तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। शोधकर्ता डॉ. अहमद सेदघाट के मुताबिक, 114 मरीजों पर अध्ययन के बाद ये परिणाम सामने आया है।

विज्ञापन


वे बताते हैं कि इनमें कोरोना के मुख्य लक्षण बुखार, सर्दी-जुकाम भी थे। शोध में 47.4 फीसदी लोगों ने बताया, लक्षणाें के बाद वे उदास रहने लगे थे। 21.1 फीसदी ने कहा कि संक्रमण के बाद वे उदासीनता आई। 44.7 फीसदी मरीजों में हल्की व 10.5 फीसदी गंभीर रूप से चिंता थी।

सूंघने की क्षमता कम होना खतरनाक...
चूहों पर अध्ययन के बाद पाया गया कि वायरस श्वास नलिका के साथ तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क को चपेट में ले रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इसी से कुछ मरीजों में सूंघने की क्षमता घट रही है। स्पष्ट है कि वायरस ओलाफैक्ट्री न्यूरॉन्स को प्रभावित करता है, जिससे सूंघने की क्षमता घटती है। ओलाफैक्ट्री ट्रैक्ट के जरिए तंत्रिका तंत्र में घुसकर मस्तिष्क को चपेट में ले रहा है, जिससे गंभीर परेशानियां हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें