संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे माता-पिता की 10 साल की बच्ची लॉकडाउन के चलते भारत में फंसी है, क्योंकि एयरलाइन कंपनियां नाबालिग बच्चों को अकेले यात्रा करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, माता-पिता ने इस मामले में छूट देने की मांग की है। यूएई ने 12 जुलाई से लौटने के इच्छुक उन भारतीयों को वापस यात्रा करने के लिए 15 दिन का समय दिया है, जिनके पास वैध रेजीडेंसी परमिट है।
दुबई में रहने वाली पूनम सप्रे ने बताया, मेरी बेटी इवा सप्रे तीन महीने से भारत में फंसी है। हमारे पास उसके लिए सरकारी मंजूरी भी है, लेकिन उसकी उम्र 12 साल से कम होने के कारण एयरलाइन कंपनियां उसकी बुकिंग स्वीकार नहीं कर रही हैं।