फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Shooting: स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत, एक शिक्षक घायल, कई संदिग्ध हिरासत में लिए गए

Tue, 24 Jan 2023 06:37 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

घटना डेस मोइनेस आयोवा चार्टर स्कूल में हुई। गोलीबारी में घायल हुए छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए थे, एक का उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस (file photo) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के स्कूल में फिर गोलीबारी का मामला सामने आया है। आयोवा के डेस मोइनेस में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक घायल हो गया। पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


घायल छात्रों ने दम तोड़ा 
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, गोलीबारी की घटना सोमवार दोपहर डेस मोइनेस आयोवा चार्टर स्कूल में हुई। गोलीबारी में घायल हुए छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए  थे, एक का उपचार किया जा रहा है। गोली लगने से घायल तीसरा व्यक्ति स्कूल का शिक्षक है जिसकी सर्जरी की गई है। हालांकि, अभी तक मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने गोली मारने वाले आरोपियों के नाम जारी नहीं किए हैं।

दो लिए गए हिरासत में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी के तुरंत बाद घटनास्थल से लगभग दो मील दूर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। उनसे कार भी जब्त की गई है। हालांकि, अभी पुलिस ने आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के करीब 20 मिनट बाद अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शियों के विवरण से मेल खाने वाली एक कार को दो मील दूर रोका और तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि संदिग्धों में से एक कार से भाग गया है, लेकिन अधिकारी के-9 का उपयोग कर उस व्यक्ति की धरपकड़ की कोशिश कर रहे हैं।
 
कैलिफोर्निया में भी हुई गोलीबारी की घटना
 कैलिफोर्निया में भी गोलीबारी की एक घटना सामने आईं है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, कैलिफोर्निया के हॉफ मून बे शहर में यह घटना हुई। कानून प्रवर्तन अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें