फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप का दावा- कुत्ते की मौत मारा गया दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन का सरगना बगदादी

Mon, 28 Oct 2019 06:03 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, दमिश्क

सार

  • दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के सरगना की मौत
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की बगदादी के मारे जाने की पुष्टि
  • अमेरिकी सेना से घिर जाने के बाद बगदादी ने खुद को बच्चों समेत उड़ाया
विज्ञापन
अबु बकर अल-बगदादी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के नेता अबु बकर अल-बगदादी को मार गिराया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी पुष्टि की है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछली रात अमेरिका दुनिया के नंबर एक आतंकी को इंसाफ के दायरे में लाया। अबु बकर अल-बगदादी मारा गया। वह दुनिया के सबसे खूंखार और हिंसक संगठन का संस्थापक और सरगना था।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि बगदादी के साथ उसके तीन बच्चे और कई सहयोगी भी मारे गए हैं। ट्रंप ने बताया कि बगदादी सीरिया की एक सुरंग में छिपा हुआ था। उन्होंने कहा कि घिर जाने के बाद बगदादी ने खुद को बच्चों सहित उड़ा लिया। 

ट्रंप ने कहा कि बगदादी फिर कभी किसी निर्दोष महिला, व्यक्ति और बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा। वह एक कुत्ते और डरपोक की मौत मरा। दुनिया अब पहले से ज्यादा सुरक्षित है। ट्रंप ने आईएस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए रूस, सीरिया और तुर्की को भी शुक्रिया कहा। ट्रंप ने कहा कि वह ऑपरेशन को देख रहे थे।

विज्ञापन

ट्रंप ने कही थी कुछ बहुत बड़ा होने की बात

रविवार को अमेरिकी फौज ने इस्लामिक स्टेट के नेता बगदादी को निशाना बनाते हुए एक ऑपरेशन को अंजाम दिया। सूत्रों ने बताया था कि अमेरिकी वायुसेना द्वारा किए गए हवाई हमले में आईएसआईएस सरगना बगदादी मारा गया। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि कुछ बहुत बड़ा हुआ है।

अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने भी की थी पुष्टि

ट्रंप से पहले अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी और इस संबंध में जानकारी रखनेवाले एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की। यह भी बताया गया कि बगदादी के मृत शरीर का डीएनए और बायोमेट्रिक जांच हो चुकी है। ऐसा प्रतीत होता है कि बगदादी ने हमले के दौरान खुद को बम से उड़ा लिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें