फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने फिर लगाया अड़ंगा, पीएम मोदी को नहीं दी अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की इजाजत

Mon, 28 Oct 2019 05:40 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-इमरान खान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल करने देने से इनकार कर दिया है। पाक मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान ने सऊदी अरब की यात्रा के लिए पीएम मोदी को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने से इनकार कर दिया है। पाक मीडिया ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भारतीय उच्चायुक्त को एक लिखित बयान के माध्यम से सूचित करेंगे।

विज्ञापन


इसपर सरकार के सूत्रों ने पाकिस्तान की निंदा की है। सूत्रों ने कहा, हमें वीवीआईपी विशेष उड़ान के लिए पाकिस्तान सरकार के फैसले पर फिर से खेद है, जो किसी भी सामान्य देश के लिए नियमित रूप से प्रदान किया जाता है।
 



उन्होंने आगे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएसी) के दिशानिर्देशों के अनुसार अन्य देशों द्वारा किसी देश के ऊपर से उड़ान की मंजूरी मांगी जाती है, और दी जाती है और भारत मंजूरी मांगना जारी रखेगा। हमने नागरिक उड्डयन निकाय के साथ इस तरह के इनकार का मामला उठाया है
विज्ञापन


 



बता दें कि पाकिस्तान की सरकार अपना हवाई क्षेत्र भारतीय उड़ानों के लिए पूरी तरह से बंद कर सकती है। इस संबंध में पाकिस्तान के उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान का कहना था कि आगामी कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला हो सकता है। सरवर खान ने कहा था कि कैबिनेट की बैठक में भारत के लिए हवाई मार्गों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लेने पर विचार किया जा सकता है। 

खान का यह बयान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई क्षेत्रों में संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं के बाद आया था। पाकिस्तान ने दावा किया था कि इस ताजा गोलीबारी में उसका एक जवान और छह आम नागरिक मारे गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें