26/11 के मुंबई हमले समेत दुनियाभर में आतंकियों का निशाना बने लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए संयुक्त राष्ट्र की पहली वैश्विक कांग्रेस आठ और नौ सितंबर को होगी। न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने यह कांग्रेस बुलाई है।
विज्ञापन
आतंक का निशाना बने लोगों को अनुभव सीधे साझा करने, चुनौतियों और अपने दु:ख की कहानियां सुनाने के लिए यह कांग्रेस मंच उपलब्ध कराएगी। संयुक्त राष्ट्र में भारत में प्रतिनिधि ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, यह कांग्रेस दर्शकों के लिए सदस्य राष्ट्रों और नागरिक संगठनों की ओर से की गई अच्छी पहलों के बारे में जानने का मौका होगी। यह सुनिश्चित करेगी कि पीड़ितों की आवाज सुनी जाए और वह उनके देश की सीमाओं से निकलकर दुनियाभर तक पहुंचे। इसमें बड़ी तादाद में लोगों के भाग लेने की संभावना है।