फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान, इमरान संग करेंगे बैठक

Sun, 16 Feb 2020 03:12 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, इस्लामाबाद

सार

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुतारेस चार दिवसीय दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे। वह यहां पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से बैठक कर कश्मीर मुद्दे पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
अफगान शर्णार्थियों से बातचीत करते संयुक्त राष्ट्र प्रमुख - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुतारेस चार दिन के दौरे पर रविवार को पाकिस्तान पहुंचे। इस दौरान वह अफगान शरणार्थियों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। वह करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब भी जाएंगे।

विज्ञापन


‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के नूर खान हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनका स्वागत संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थाई प्रतिनिधि मुनीर अकरम और विदेश मंत्रालय तथा पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक गुतारेस राष्ट्रपति आरिफ अल्वी, प्रधानमंत्री इमरान खान और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ वार्ता करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि इन बैठकों के दौरान पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर अपना नजरिया साझा करेगा।
विज्ञापन


उनके अन्य कार्यक्रमों में सांसदों और युवाओं के साथ बातचीत भी शामिल है। वह सतत विकास, जलवायु परिवर्तन और शांतिरक्षण विषयों पर विशेष वार्ता करेंगे। वह लाहौर भी जाएंगे। साथ ही वह करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब भी जाएंगे।

वह  'पाकिस्तान में 40 वर्षों तक अफगान शरणार्थियों को पनाह देने' के विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन पाकिस्तान और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) कर रहा है। सोमवार से शुरू हो रहे इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री खान करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें