फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: यूनाइटेड हेल्थकेयर के CEO ब्रायन थॉम्पसन की पत्नी का चौंकाने वाला खुलासा, हत्या से पहले मिल रही थीं धमकिया

Thu, 05 Dec 2024 10:27 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

यूनाइटेड हेल्थकेयर के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन की न्यूयॉर्क के मैनहट्टन स्थित एक होटल के बाहर बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब पौने सात बजे हिल्टन होटल के बाहर 50 वर्षीय को निशाना बनाते हुए गोली चलाई गई।
विज्ञापन
ब्रायन थॉम्पसन - फोटो : एएनआई/आधिकारिक वेबसाइट/यूनाइटेड हेल्थकेयर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका का न्यूयॉर्क राज्य एक बार फिर एक बड़े हत्याकांड से दहल गया है। यूनाइटेड हेल्थकेयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ब्रायन थॉम्पसन की बुधवार सुबह मैनहट्टन शहर स्थित एक होटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब उनकी पत्नी ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि उनके पति को जान की धमकियां मिल रही थीं। 

विज्ञापन


कल सुबह की गई थी हत्या
पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय व्यक्ति को हिल्टन के बाहर सुबह करीब पौने सात बजे गोली मारी गई, उसके बाद हमलावर फरार हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। जब यह जानकारी सामने आई की मारा गया व्यक्ति कोई आम आदमी नहीं, बल्कि यूनाइटेड हेल्थकेयर’ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी है तो हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ‘यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप इंक’ की बीमा शाखा ‘यूनाइटेड हेल्थकेयर’ की बुधवार सुबह न्यूयॉर्क शहर में निवेशकों के साथ वार्षिक बैठक होनी थी। इसलिए वह यहां आए हुए थे। 

पुलिस का क्या कहना?
बुधवार की सुबह हिल्टन होटल के सामने हुई गोलीबारी से पूरे शहर में सनसनी फैल गई, जबकि शहर में शाम को रॉकफेलर सेंटर स्थित क्रिसमस ट्री को रोशन करने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही थी। पुलिस आयुक्त जेसिका टिश ने यहां आ रहे लोगों को विश्वास दिलाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हत्या करने की पहले से ही योजना थी। लक्ष्य बनाकर निशाना बनाया गया था। यह मामला कोई अचानक का नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि लाखों लोग आज रात अन्य छुट्टियों के कार्यक्रमों के बीच ट्री लाइटिंग का आनंद लेंगे और न्यूयार्क पुलिस वहां उनके साथ रहेगी तथा उन्हें सुरक्षित रखेगी।

पत्नी का चौंकाने वाला दावा
पत्नी पॉलेट थॉम्पसन ने एक मीडिया चैनल को बताया कि ब्रायन थॉम्पसन ने कहा था कि कुछ लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं है, लेकिन हो सकता है कि कंपनी के बीमा कार्यक्रमों में कवरेज की कमी के कारण ऐसा किया गया हो।

यूनाइटेड हेल्थकेयर अमेरिका की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा कंपनी
फॉर्च्यून 500 की सूची में यूनाइटेड हेल्थकेयर पांचवें स्थान पर है और यह अमेरिका की सबसे बड़ी निजी स्वास्थ्य बीमा कंपनी है। यह अमेरिका में चार करोड़ 90 लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है। मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने थॉम्पसन की मौत को भयावह और व्यापार और स्वास्थ्य देखभाल समुदाय के लिए एक भारी क्षति करार दिया।

नकाब पहनकर आया बदमाश
पुलिस ने बताया कि नकाबपोश के सिर पर नकाब और पीठ पर बैग टंगा था। गोली मारने के बाद वह पास की गली में भाग गया। थॉम्पसन को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कंपनी के अनुसार, यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप अपना वार्षिक निवेशक सम्मेलन बुधवार सुबह 8 बजे शुरू करने वाला था।

बंदूक हुई खराब, तो आरोपी ने...
टिश ने कहा कि ऐसा लगता है कि संदिग्ध कई समय से घात लगाए बैठा था और उसने थॉम्पसन को उस समय गोली मार दी जब वह अपनी कंपनी के निवेश सम्मेलन के लिए होटल जा रहे थे। बंदूकधारी ने पीछे से गोली चलाना शुरू किया, जिससे उनके पैर और सीने में गोली लग गई। बंदूक के जाम होने के बाद, उसे वीडियो में जल्दी से उसे साफ करते और फिर से गोलीबारी शुरू करते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस विभाग के प्रमुख जोसेफ केनी ने कहा, 'ऐसा लग रहा है कि हमलावर हथियारों को चलाने में कुशल है, क्योंकि बहुत जल्दी खराब हुई बंदूक को सही कर लिया था।' शूटर को वीडियो में शांति से एवेन्यू पार करते, शहर के आसपास उपलब्ध किराए की इलेक्ट्रिक बाइक पर चढ़ते और भागते हुए देखा जा सकता है। बाद में उसे सेंट्रल पार्क में देखा गया, इससे पहले कि उसका पता लगाना मुश्किल हो जाए। पुलिस उसे खोजने के लिए बाइक किराए पर लेने वाले से सुरागों पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें