Rajnath Singh and Abdulla Shahid
- फोटो : Twitter
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का सोमवार को मालदीव में गर्मजोशी से स्वागत हुआ। मालदीव की रक्षामंत्री मारिया दीदी उत्तर माले एटोल में वेलाना हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने पहुंचीं। मालदीव के रक्षा बलों के प्रमुख मेजर जनरल अब्दुल्ला समाल और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। बतौर रक्षामंत्री यह राजनाथ सिंह को पहली मालदीव यात्रा है।
मालदीव रक्षा मंत्रालय से कहा राजनाथ सिंह की यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक अहम मील का पत्थर है। यह पहले से मौजूद रक्षा संबंधों में गतिशीलता और गति का एक नया स्तर प्रदान करती है। 1 से 3 मई तक की यात्रा में सिंह मालदीव के रक्षा बलों को निगरानी जहाज और एक लैंडिक हवाई जहाज सौंपेंगे। यह समुद्री निगरानी बढ़ाने के लिए भारत की ओर से तोहफा है।
आधिकारिक बयान के मुताबिक दोनों रक्षामंत्री भारत और मालदीव के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने और दीर्घकालिक रक्षा एवं सुरक्षा साझेदारी को मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। भारतीय उच्चायोग ने कहा, सिंह की यात्रा के दौरान द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी।
डोभाल की ईरानी एनएसए के साथ क्षेत्रीय विकास पर बात
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने सोमवार को तेहरान में ईरान के एनएसए अली शामखानी के साथ आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा संबंधों पर व्यापक बातचीत की। दोनों ने क्षेत्रीय-अंतरराष्ट्रीय विकास पर चर्चा की। हालांकि, भारत या ईरान ने डोभाल के दौरे पर कोई घोषणा नहीं की है। डोभाल की ईरान यात्रा इस सप्ताह गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले हो रही है।