फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्वे में शुरू हुआ यूरोप का पहला अंडरवाटर रेस्टोरेंट, पहले दिन 7000 लोगों ने की बुकिंग

Thu, 21 Mar 2019 12:31 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, बेली, नार्वे
विज्ञापन
अंडरवाटर रेस्टोरेंट - फोटो : Euronews
विज्ञापन
नार्वे में यूरोप का पहला अंडरवाटर रेस्टोरेंट की शुरूआत की गई है। बैली में बने इस रेस्टोरेंट में एक साथ 100 लोग बैठकर डिनर या लंच कर सकते हैं। रेस्टोरेंट के उद्घाटन के दिन ही लगभग 7000 लोगों ने डिनर के लिए टेबल बुक की। 
विज्ञापन


मारुका नाम के इस रेस्टोरेंट में 40 लोगों के रुकने की भी व्यवस्था की गई है। इसकी लंबाई 40 मीटर है जिसका पीछे का हिस्सा समुद्र तल से 5 मीटर की गहराई में स्थित है। 

इस रेस्टोरेंट की दीवारें कांच की बनाई गई हैं। जिससे यहां आने वाले लोग समुद्री जीवों को देख सकें। आपको बता दें कि दुनिया के कुछ ही देशों में पानी के नीचे रेस्टोरेंट बने हैं।

एक रात का इतना है किराया

इस होटल का 4 रातों का पैकेज 1.4 करोड़ रु. है। कस्टमर्स को यहां आने के लिए पूरा पैकेज लेना जरूरी है। इस हिसाब से एक रात का किराया लगभग 36 लाख रुपए के आस-पास है। हालांकि, यहां आने के लिए 4 दिनों का पूरा पैकेज लेना होगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस होटल को बनाने में करीब 108 करोड़ का खर्च आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें