un General secretary antonio guterres
- फोटो : ANI
संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सोमवार को बयान जारी कर अमेरिका में एशियाई मूल के लोगों की हत्या पर चिंता जताई। उन्हाेंने कहा कुछ देशों में एशियाई महिलाओं पर हमले उनके प्रति जहरीली नफरत दिखाते हैं।
विश्व ने कई भयानक मौखिक और शारीरिक हमले, स्कूलों में दंबगई से लेकर कार्यस्थल पर भेदभाव, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया द्वारा नफरत भड़काना आदि देखा है। उन्हाेंने कहा कि जिन लोगों को यह हमले सहने पड़े, वे उनके साथ खड़े हैं। सभी को इन लोगों के सम्मान के लिए साथ आना चाहिए।
उत्तर पश्चिमी सीरिया में तुर्की सीमा के पास एयर स्ट्राइक को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने कड़ी नाराजगी जताते हुए हमले की निंदा की है। यूएन डिप्टी प्रवक्ता फरहान हक ने सोमवार को कहा कि इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि कई स्थानीय लोग घायल हुए हैं जो बेहद ही निंदनीय घटना है।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि सीरिया में हो रहे हमले को तत्त्काल प्रभाव से रोका जाए। इस तरह के हमले से वहां के स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है जो तर्कसंगत नहीं है। अमेरिका ने भी हमले की निंदा करते हुए इस तरह के हमलों को तुरंत रोकने की अपील की है।