फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China news: चीन यात्रा पर पहुंचीं संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अधिकारी, उइगर क्षेत्र का दौरा शामिल

Wed, 25 May 2022 01:37 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।

सार

 यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बाचेलेट की एक टीम शिनजियांग में छह दिन बिताएगी। इस दौरान उनकी टीम चीन के शिनजियांग स्थित उइगर स्वायत्त क्षेत्र का दौरा करेगी। 
विज्ञापन
यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बाचेलेट - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार समूह प्रमुख की छह दिनी चीन यात्रा को लेकर कई उम्मीदें जताई गई हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल के महासचिव एग्नेस कॉलमार्ड ने कहा, यह अच्छा मौका है और यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बाचेलेट के नेतृत्व में शिनजियांग पहुंची टीम को चीन द्वारा क्षेत्र में सच्चाई छिपाने संबंधी कदमों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन


बाचेलेट के नेतृत्व में एक टीम शिनजियांग में छह दिन बिताएगी। इस दौरान वह संवेदनशील व मानवाधिकार मुद्दों पर चीन से चर्चा करेंगी। उनकी टीम चीन के शिनजियांग स्थित उइगर स्वायत्त क्षेत्र का दौरा करेगी। 

बाचेलेट ने कहा, मुझे उम्मीद है कि यह यात्रा हमें चीन और विश्व स्तर पर मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने में मदद करेगी। यहां वह एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा उइगरों, कजाखों और अन्य मुस्लिम जातीय अल्पसंख्यकों को मनमानी कैद, यातना और उत्पीड़न को लेकर किए गए दस्तावेजीकरण पर काम करेंगी। एमनेस्टी ने कहा, चीनी सच्चाई सामने आना चाहिए।
विज्ञापन


दौरा शुरू करते ही वांग ने की मिशेल से मुलाकात
संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष मानवाधिकार अधिकारी मिशेल बाचेलेट के शिनजियांग दौरा शुरू करते ही चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने उनसे मुलाकात की। वांग ने मानवाधिकारों के राजनीतिकरण और दोहरे मानकों को लागू करने का विरोध किया। 2005 के बाद यूएन के मानवाधिकार उच्चायुक्त की यह पहली यात्रा है। बाचेलेट ने कहा, मुझे उम्मीद है कि इस दौरे से हमें भरोसा पैदा करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें