फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN: इस्राइली सैनिकों पर फलस्तीनियों के यौन उत्पीड़न का आरोप, तेल अवीव ने किया इनकार; मैक्रों ने चेताया

Wed, 13 Aug 2025 08:09 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

संयुक्त राष्ट्र ने इस्राइल पर आरोप लगाया है कि उसके बलों ने हिरासत में लिए गए फलस्तीनियों के साथ यौन हिंसा की है। महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी कि यदि यह साबित हुआ तो इस्राइल को युद्ध में यौन हिंसा करने वाले देशों की सूची में डाला जा सकता है। 
विज्ञापन
बेंजमिन नेतन्याहू, इस्राइली पीएम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने इस्राइल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिए गए फलस्तीनियों के साथ यौन हिंसा और अन्य उल्लंघन किए हैं। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस्राइल को चेतावनी दी है कि यदि ये आरोप सच साबित होते हैं तो उन्हें अपने अगले रिपोर्ट में 'युद्ध में यौन हिंसा करने वाले' देशों की सूची में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, इस्राइल ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इन्हें पक्षपातपूर्ण बताया है।
विज्ञापन


गुटेरेस ने इस्राइल के राजदूत डैनी डैनोन को भेजे पत्र में कहा कि उन्हें फलस्तीनी कैदियों के खिलाफ इस्राइली सैन्य और सुरक्षा बलों द्वारा कथित उल्लंघनों की विश्वसनीय जानकारी मिली है। ये घटनाएं कई जेलों, एक हिरासत केंद्र और एक सैन्य अड्डे में हुई बताई गई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में तत्काल जांच, सैन्य बलों के लिए स्पष्ट आचार संहिता और यूएन निरीक्षकों को बिना रोक-टोक प्रवेश दिया जाना चाहिए।

इस्राइल का जवाब
इस्राइल के राजदूत डैनी डैनोन ने इन आरोपों को आधारहीन बताते हुए कहा कि यूएन को हमास के युद्ध अपराधों और बंधकों की रिहाई पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सात अक्टूबर 2023 को हमास के हमले का हवाला दिया, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए और 250 लोग बंधक बनाए गए थे। डैनोन ने जोर देकर कहा कि इस्राइल अपने नागरिकों की रक्षा जारी रखेगा और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार कार्य करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आयरलैंड के राष्ट्रपति हिगिंस ने भारतीयों पर हमलों की निंदा की, कहा- हिंसा देश के मूल्यों के विपरीत

पहुंच की कमी से जांच में दिक्कत
गुटेरेस ने कहा कि इस्राइल द्वारा यूएन निरीक्षकों को पहुंच न देने के कारण यौन हिंसा के पैटर्न और व्यवस्थित इस्तेमाल की सटीक पुष्टि करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने इस्राइल से इन सभी गतिविधियों को तुरंत रोकने और समयबद्ध कार्रवाई करने की मांग की।

ये भी पढ़ें- अमेरिका में यूनियन पैसिफिक ट्रेन के 35 डिब्बे पटरी से उतरे, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

पहले भी लगे थे आरोप
इससे पहले मार्च में यूएन समर्थित मानवाधिकार विशेषज्ञों ने भी इस्राइल पर फलस्तीनी महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के खिलाफ यौन और लिंग आधारित हिंसा के व्यवस्थित इस्तेमाल का आरोप लगाया था। उइस समय प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यूएन मानवाधिकार परिषद को 'यहूदी-विरोधी और अप्रासंगिक' करार दिया था।
विज्ञापन


गाजा पर मैक्रों ने दी स्थायी युद्ध की चेतावनी
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गाजा सिटी पर नियंत्रण के लिए इस्राइल की सैन्य योजना को अभूतपूर्व आपदा बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। फ्रांस 24 के अनुसार, उन्होंने स्थायी युद्ध की आशंका जताते हुए संयुक्त राष्ट्र के तहत एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने का प्रस्ताव दिया, जो गाजा में स्थिरता सुनिश्चित करे। मैक्रों ने कहा कि यह युद्ध अब स्थायी संघर्षविराम के साथ खत्म होना चाहिए।

इस्राइल की सुरक्षा कैबिनेट ने हाल ही में गाजा सिटी और अल मावासी कैंप पर कब्जे की योजना को मंजूरी दी है। इस पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल के पास हमास को पूरी तरह हराने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मैक्रों ने जोर दिया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को गाजा में नागरिकों की सुरक्षा और स्थिरता के लिए तुरंत मिशन शुरू करना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें