फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN: 'दुनिया में नफरत की कोई जगह नहीं', हमास-इस्राइल युद्ध के बाद बढ़ते तनाव पर बोले डेनिस फ्रांसिस

Thu, 09 Nov 2023 11:51 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा

सार

सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर हमला कर दिया था। उसके बाद से ही हालात बिगड़ते जा रहे हैं। डेनिस फ्रांसिस का कहना है कि नफरत फैलाने वाले भाषण केवल हिंसा को बढ़ावा देते हैं। इनसे किसी समस्या का समाधान नहीं निकलता है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने हिंसा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वाले भाषण हिंसा को बढ़ावा देते हैं। इससे संघर्षों को हल नहीं किया जा सकता है। साथ ही इस बात भी जोर दिया कि दुनिया में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन

 
यह पूरी तरह से अस्वीकार्य
डेनिस ने पिछले महीने हमास के इस्राइल पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में ताजा संघर्ष की शुरुआत का जिक्र करते हुए कहा, 'सात अक्तूबर के बाद से दुनिया ने नफरत फैलाने वाले भाषण और  हिंसा अपराधों में तेजी से वृद्धि देखी है। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।' 

नफरत की दुनिया में कोई जगह नहीं
उन्होंने कहा, 'मेरा एक स्पष्ट संदेश है कि नफरत की हमारी दुनिया में कोई जगह नहीं है।' उन्होंने इस दौरान भेदभाव की भी निंदा की। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि किसी व्यक्ति की जाति या धर्म को लेकर उसे डराने व धमकाने को स्वीकार नहीं किया जाएगा।' उन्होंने आगे कहा कि नफरत फैलाने वाले भाषण केवल हिंसा को बढ़ावा देते हैं। इनसे किसी समस्या का समाधान नहीं निकलता है। 
विज्ञापन


पिछले महीने से युद्ध जारी
गौरतलब है, सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर हमला कर दिया था। उसके बाद इस्राइली सेना ने जवाबी हमला किया, जिसमें अभी तक गाजा में 10 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इस युद्ध के थमने का दूर दूर तक कोई आसार नहीं दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें