फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, कोविड-19 लाखों अफ्रीकी नागरिकों को गरीबी की ओर धकेल सकता है

Wed, 20 May 2020 03:10 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस - फोटो : ANI
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी अफ्रीका के विकास के लिए खतरा है और यह लाखों लोगों को अत्यधिक गरीबी में धकेल सकती है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ‘अफ्रीका में कोविड-19 के प्रभाव’ पर एक नीति रिपोर्ट जारी करते हुए एक वीडियो संदेश में कहा कि अफ्रीकी देशों ने इस संकट पर तेजी से कदम उठाए हैं। इस संक्रमण से अफ्रीकी महाद्वीप में 2500 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन संक्रमण के मामलों की संख्या आशंका से कहीं कम है।


संयुक्त राष्ट्र की 28 पन्नों की रिपोर्ट के अनुसार यह वायरस सभी अफ्रीकी देशों में फैला है और ज्यादातर देशों में 1,000 से कम मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 के अपेक्षाकृत कम मामलों की पुष्टि हुई है। इससे आशा जगी है कि अफ्रीकी देश इस महामारी के चलते बुरी स्थिति में आने से बच गए हैं।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि मामलों की कम संख्या का कारण आवश्यकता से कम जांच और कम आंकड़ें दर्ज किया जाना भी हो सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी थी कि इस महामारी से पहले ही वर्ष में 47 अफ्रीकी देशों में 83,000 से 1,90,000 लोगों की मौत हो सकती है और यह संख्या सरकारों के प्रयासों के आधार पर घट बढ़ सकती है। डब्ल्यूएचओ ने यह भी आगाह किया है कि इस महामारी के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव कई वर्ष तक रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें