फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WEF: UN चीफ ने दी बड़े खतरों की चेतावनी, जेलेंस्की बोले- जंग खत्म करने के लिए पूरी दुनिया के समर्थन की जरूरत

Wed, 18 Jan 2023 10:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस

सार

दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने विशेष संबोधन दिया। इसमें उन्होंने जीवाश्म ईंधन के प्रति बढ़ती निर्भरता को कम करने और प्रकृति के खिलाफ किए रहे युद्ध को रोकने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
एंटोनियो गुटेरस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में वैश्विक हालातों पर चिंता जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने इन हालातों से निपटने के तरीकों को लेकर चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया कई मोर्चों पर बड़े संकटों का सामना कर रही है। इस पर अब तक बहुत कुछ किया भी जा चुका है। इसके अलावा इन बड़े खतरों के नुकसान को नियंत्रित करने और अवसरों का लाभ लेने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

विज्ञापन


दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने विशेष संबोधन दिया। इसमें उन्होंने जीवाश्म ईंधन के प्रति बढ़ती निर्भरता को कम करने और प्रकृति के खिलाफ किए रहे युद्ध को रोकने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दुनिया पर मंडरा रहे बड़े संकटों से निपटने के लिए कोई सटीक समाधान नहीं होता है, लेकिन हम नुकसान को नियंत्रित करने और अवसरों को हासिल करने के लिए काम कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अब इस बात की जरूरत पहले से कहीं अधिक है कि हम अपनी खंडित दुनिया में सहयोग के रास्ते तैयार करें। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि मैं यहां उस चुनौती के पैमाने या हमारी दुनिया की दयनीय स्थिति को गले लगाने के लिए नहीं हूं। हम समस्याओं का सामना तब तक नहीं कर सकते जब तक कि हम उन्हें पूरी तरह से आंखों में न देखें। हमारी दुनिया कई मोर्चों पर बड़े खतरों से त्रस्त है। जलवायु परिवर्तन, भूख, संघर्ष, वित्तीय संकट, मानवाधिकारों का उल्लंघन, वैश्विक विभाजन सरीखी कई समस्याएं हैं। दुनिया के कई हिस्से मंदी का सामना कर रहे हैं। बावजूद इसके इन पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। 

विज्ञापन

अर्थशास्त्रियों ने जताई 2023 में वैश्विक मंदी की आशंका
विश्व आर्थिक मंच के अधिकांश मुख्य अर्थशास्त्रियों ने 2023 में वैश्विक मंदी की आशंका जताई है। उन्होंने अमेरिका और यूरोप में और अधिक मौद्रिक तंगी का भी अनुमान जताया है। विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में एक रिपोर्ट जारी की गई है। ये निष्कर्ष डब्ल्यूईएफ की पांच दिवसीय वार्षिक बैठक के दौरान मुख्य अर्थशास्त्री आउटलुक: जनवरी 2023 नाम से जारी एक रिपोर्ट का हिस्सा हैं। लगभग दो-तिहाई मुख्य अर्थशास्त्रियों का मानना है कि 2023 में वैश्विक मंदी आने के आसार है। इनमें से 18 प्रतिशत इसे अत्यंत संभावित मानते हैं। यह सितंबर 2022 में किए गए पिछले सर्वेक्षण की तुलना में दोगुने से भी अधिक है।

डब्ल्यूईएफ ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि एक तिहाई उत्तरदाताओं का मानना है कि इस साल वैश्विक मंदी की संभावना नहीं है। डब्ल्यूईएफ ने कहा कि एक आम सहमति बनी हुई है कि 2023 में आर्थिक विकास की संभावनाएं धूमिल हैं। इसमें खासकर यूरोप और अमेरिका की स्थिति और खराब होने वाली है।

रूस-यूक्रेन युद्ध दो व्यवस्थाओं के बीच की जंग
यूक्रेनी नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ऑलेक्ज़ेंड्रा मत्वीचक ने मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाले देशों के लिए चिंता जताई है। दावोस में बुधवार को विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2023 के दौरान लोकतंत्र पर एक सत्र में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाले देश पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन में युद्ध सिर्फ दो राज्यों के बीच का युद्ध नहीं है। यह दो व्यवस्थाओं - अधिनायकवाद और लोकतंत्र के बीच युद्ध है।

गौरतलब है कि ऑलेक्ज़ेंड्रा मत्वीचक कीव स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज की प्रमुख हैं। उन्हें 2022 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।  वे उन लोगों के साथ काम करती हैं जो रूसी कैद से बच गए थे।
विज्ञापन

'रूस ने आतंकियों के बीच बनाई जगह' 
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को लगभग एक साल होने को आया है। इस मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बुधवार को विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि रूस को युद्ध शुरू करने के लिए कुछ सेकंड चाहिए थे, लेकिन दुनिया ने उसपर प्रतिबंध लगाने में कई दिन लगा दिए। इस दौरान ज़ेलेंस्की ने कहाकि रूस ने आतंकवादियों के बीच एक जगह अर्जित की है। उन्हें अपनी गलतियों को पहचानना चाहिए और उन्हें हमारी क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए। 

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान कीव से एक विशेष ऑनलाइन संबोधन में उन्होंने कहा कि जब रूस ने बिना किसी हिचकिचाहट के क्रीमिया पर आक्रमण किया तो दुनिया उस पर प्रतिबंध लगाने में हिचकिचा रही थी। वैश्विक समुदाय से रूस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया को अब संकोच नहीं करना चाहिए। दुनिया को रूस की तुलना में तेज़ी से आगे बढ़ना चाहिए।

जेलेंस्की ने  कहा कि वह हम नहीं थे जिन्होंने युद्ध शुरू किया था। हालांकि अब हमें ही इस युद्ध को समाप्त करना होगा। इसके लिए पूरी दुनिया को यूक्रेन का समर्थन करने के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि इस युद्ध को जीतने और संकट से उबारने के लिए यूक्रेन को सेना के साथ-साथ वित्तीय सहायता की भी जरूरत है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता नहीं है, वह कहीं नहीं जाना चाहते हैं और युद्ध लड़ने के लिए उन्हें बस गोला-बारूद की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें