फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने वैश्विक नेताओं को दी चेतावनी, बोले- दुनिया गंभीर संकट में है और हम पंगु

Tue, 20 Sep 2022 08:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा

सार

बीते तीन सालों में पहली बार वैश्विक नेताओं के साथ होने वाली प्रत्यक्ष बैठक को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जलवायु संकट, गरीबी-भुखमरी और असमानता के साथ ही यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वैश्विक महाशक्तियों के बीच बढ़े अंतर को कम करने के लिए भी काम करने की जरूरत है। 
 
विज्ञापन
एंटोनियो गुटारेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक शीर्ष स्तरीय बैठक का 20 दिसंबर यानी आज से आगाज हो गया है। इस दौरान उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस ने वैश्वि नेताओं को चेतावनी दी है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, खाद्य संकट, वैश्विक ध्रुवीकरण, रूस-यूक्रेन संघर्ष और ऊर्जा संकट को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि सभी राष्ट्र वैश्विक गतिरोधों में फंसे हुए है। देश मानव जाति के भविष्य और पृथ्वी के लिए खतरा पैदा करने वाले बड़े मुद्दों से निपटने के लिए तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन


उद्घाटन सत्र में अपने संबोधन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि गरीबी खत्म करने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा तय किए गए उद्देश्यों को हासिल करने की दिशा में उम्मीद के मुताबिक प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व खतरे में है और हम पंगु बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व में भू-राजनीतिक विभाजन, सुरक्षा परिषद के काम और सभी प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सहयोग को कमजोर कर रहा है। इस पर अफसोस जताते हुए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटारेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि दुनिया जी-नथिंग के साथ समाप्त होने का जोखिम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सहयोग और बातचीत ही दुनिया की चुनौतियों से निपटने का एकमात्र रास्ता है। कोई भी शक्ति या समूह अकेले निर्णय नहीं कर सकते हैं। अपने संबोधन में उन्होंने बैठक में मौजूद सभी नेताओं से साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। 

बीते तीन सालों में पहली बार वैश्विक नेताओं के साथ होने वाली प्रत्यक्ष बैठक में उन्होंने कहा कि जलवायु संकट,  गरीबी-भुखमरी और असमानता के साथ ही यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वैश्विक महाशक्तियों के बीच बढ़े अंतर को कम करने के लिए भी काम करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें