फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: नए साल के संदेश में पीएम ऋषि सुनक की चेतावनी, बोले- 2023 में दूर नहीं होंगी ब्रिटेन की सारी समस्याएं

Sat, 31 Dec 2022 05:23 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

सुनक ने कहा, मैं यह दिखावा नहीं करने जा रहा हूं कि नए साल में हमारी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। लेकिन दुनिया के मंच पर आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करने वाले ब्रिटेन को 2023 सबसे अच्छे प्रदर्शन का मौका देगा।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : फेसबुक/ऋषि सुनक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शनिवार को अपने पहले नए साल के संदेश में चेतावनी दी कि कठिन  2023 के अंत तक ब्रिटेन की सारी समस्याएं दूर नहीं होंगी। 

विज्ञापन


सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के भीतर उथल-पुथळ के बाद अक्तूबर के अंत में सुनक ने प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। डाउनिंग स्ट्रीट की सीढ़ियों पर अपने अपने शुरूआती भाषण को याद करते हुए उन्होंने लगातार काम करने के अपने वादे को दोहराया। 

सुनक ने कहा, मैं यह दिखावा नहीं करने जा रहा हूं कि नए साल में हमारी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। लेकिन दुनिया के मंच पर आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करने वाले ब्रिटेन को 2023 सबसे अच्छे प्रदर्शन का मौका देगा।
विज्ञापन

  
भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में जारी युद्ध को लेकर अपने वीडियो संदेश में कहा, जैसे ही हम एक अभूतपूर्व वैश्विक महामारी से उबरे, उसी समय रूस ने यूक्रेन के खिलाफ एक 'बर्बर' और 'अवैध' आक्रमण शुरू किया।

सुनक ने कहा, इसका (रूस-यूक्रेन युद्ध) दुनियाभर में गहरा आर्थिक प्रभाव पड़ा है। इससे ब्रिटेन भी अछूता नहीं है। मैं जानता हूं कि आप में से कई लोगों ने घर पर भी इसका असर महसूस किया है। इसलिए इस सरकार ने उधारी और कर्ज को नियंत्रण में लाने के लिए निष्पक्ष फैसले किए हैं। इन फैसलों के कारण ही हम बिजली के बिलों की बढ़ती लागत से सबसे कमजोर लोगों की मदद करने में सक्षम हुए हैं। 


अपने नए साल के संदेश में सुनक ने वादा किया कि आने वाले महीनों में ब्रिटेन का प्रदर्शन सबसे अच्छा होगा, क्योंकि उसने यूक्रेन के लिए निरंतर समर्थन का वादा किया है और 6 मई को किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक को देश के लिए एक एकता की ताकत के रूप में पेश किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, तीन महीने पहले मैं डाउनिंग स्ट्रीट की सीढ़ियों पर खड़ा था और मैंने वादा किया था कि मैं उन चीजों पर लगातार काम करूंगा जो आपके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। तब से इस सरकार ने रिकॉर्ड संसाधनों के साथ हमारे एनएचएस (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा) को समर्थन देने के लिए निर्णायक कार्रवाई की है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें