यूक्रेन अगले साल रूस पर और जटिल समुद्री हमले करने की योजना बना रहा है। ग्रुप 13 के कमांडर ‘13th’ के अनुसार, उनके ड्रोन बेड़े ने ब्लैक सी में रूसी नौसेना की हरकतों को काफी हद तक रोक दिया है। पहले जैसे हाई-प्रोफाइल हमले अब नहीं हो रहे क्योंकि रूस ने रणनीति बदल ली है।
यूक्रेन अगले साल तक रूस पर और हमले करने की योजना बना रहा है। इस बात की जानकारी यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी के समुद्री ड्रोन ऑपरेशन्स कमांडर ने दी। उन्होंने कहा है कि अगले साल रूस के खिलाफ और जटिल हमले होने की उम्मीद है। उनका कहना है कि यूक्रेन का अनक्रूव्ड ड्रोन बेड़ा पहले ही रूस की ब्लैक सी नौसेना की हरकतों को काफी हद तक रोक चुका है। वहीं यूक्रेन की विशेष समुद्री ड्रोन यूनिट, ग्रुप 13 के प्रमुख, जिन्हें केवल '13th' के कोड नाम से जाना जाता है, ने बताया कि उनके हमलों के बाद रूस को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी है।
उन्होंने कहा कि आज हमने शायद एक स्थिर स्थिति हासिल कर ली है। हम दुश्मन की हरकतों को रोक रहे हैं, लेकिन पहले जैसे बड़े और हाई-प्रोफाइल हमले अब नहीं हो रहे। इसका कारण है कि दुश्मन भी अब अपने तरीके बदल चुका है। बता दें कि पिछले महीने, यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया था कि समुद्री ड्रोन का इस्तेमाल रूस के 'शैडो फ्लीट' यानी प्रतिबंधों को चकमा देने वाले तेल टैंकरों पर हमले में किया गया। हालांकि, कमांडर ने इस पर टिप्पणी नहीं की।
दोनों ड्रोन रिमोट कंट्रोल से चलाए जाते हैं, जिनमें सूटकेस साइज के कंट्रोल कंसोल, जॉइस्टीक और स्क्रीन होती हैं। हाल ही में, ऑपरेटर्स ने V7 ड्रोन दिखाया, जिसमें संशोधित अमेरिकी साइडविंडर मिसाइलें लगी थीं। मई में, इस ड्रोन ने रूसी फाइटर जेट को मार गिराया था, जिसे कमांडर ने समुद्री युद्ध में 'ब्रेकथ्रू' बताया।