फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Drone Scam: ड्रोन खरीद घोटाले पर बिफरे राष्ट्रपति जेलेंस्की, रूस के साथ युद्ध के बीच भ्रष्टाचार से खफा

Sun, 03 Aug 2025 06:15 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

यूक्रेन में हुआ ड्रोन भ्रष्टाचार यूरोप में शामिल होने की राह में बाधा बन सकता है। यूक्रेन यूरोपीय यूनियन में शामिल होना चाहता है और इसके लिए उसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी होगी। पश्चिमी देशों से मिलने वाली मदद और कर्ज भी इसी शर्त पर जारी रहता है। आम जनता भी भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।
विज्ञापन
ड्रोन घोटाले पर राष्ट्रपति जेलेंस्की नाराज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन की भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसियों ने एक बड़ा घोटाला पकड़ा है जिसमें सेना के लिए खरीदे जा रहे ड्रोन और अन्य सैन्य उपकरणों की कीमतों को जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया था। यह खुलासा ऐसे समय हुआ है जब दो दिन पहले ही यूक्रेनी संसद ने इन एजेंसियों की स्वतंत्रता बहाल करने के लिए वोट किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Gaza War: IDF के हमले में मारे गए 20 से अधिक फलस्तीनी, भूख से संघर्ष के बीच मौत का तांडव; अब तक 60 हजार+ मौतें

कैसे पकड़ा गया घोटाला?
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एनएबीयू) और विशेष भ्रष्टाचार निरोधक अभियोजक कार्यालय (एसएपीओ) ने शनिवार को एक साझा बयान में बताया कि सरकारी पैसों से की जा रही सैन्य खरीद में कुछ अधिकारियों ने जानबूझकर महंगे सौदे किए और बदले में मोटा कमीशन लिया। बयान के अनुसार,'इस योजना के तहत सरकार ने कुछ सप्लायर कंपनियों से जानबूझकर महंगे दामों पर डील की और उसमें शामिल लोगों ने कुल सौदे की राशि का लगभग 30% तक रिश्वत के रूप में लिया।'
विज्ञापन


कौन-कौन है घोटाले में शामिल?
हालांकि एजेंसियों ने अभी तक नाम नहीं बताए हैं, लेकिन बताया गया है कि इसमें एक सांसद, स्थानीय जिले और शहर के अधिकारी, और नेशनल गार्ड के कुछ जवान शामिल हैं। फिलहाल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गृह मंत्रालय ने बताया कि इस मामले में शामिल नेशनल गार्ड कर्मियों को उनके पदों से हटा दिया गया है।

क्यों खास हैं ड्रोन?
यूक्रेन और रूस दोनों के लिए ड्रोन आज के युद्ध में बेहद अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये जासूसी, सटीक हमलों और रणनीतिक संचालन के लिए जरूरी हैं। यूक्रेन के अधिकतर सफल हमलों में ड्रोन का बड़ा योगदान रहा है। यूक्रेन की सरकार घरेलू ड्रोन निर्माण को बढ़ावा देना चाहती है ताकि निर्यात और आत्मनिर्भरता बढ़े।

यह भी पढ़ें - Pakistan: पाकिस्तान ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम का किया समर्थन, दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर
विज्ञापन


राष्ट्रपति जेलेंस्की का कड़ा संदेश
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार रात अपने संबोधन में इस भ्रष्टाचार को पूरी तरह अमानवीय करार दिया और जांच एजेंसियों की सराहना की। उन्होंने कहा. 'दुर्भाग्य से यह भ्रष्टाचार ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली की खरीद से जुड़ा है। इसमें शामिल लोगों को पूरी और निष्पक्ष सजा मिलनी चाहिए।' जेलेंस्की ने एक अन्य पोस्ट में, जहां उन्होंने एजेंसी प्रमुखों से मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं, कहा, 'महत्वपूर्ण है कि हमारी भ्रष्टाचार विरोधी संस्थाएं स्वतंत्र रूप से काम करें। जो नया कानून पास हुआ है, वह उन्हें यह आजादी देता है।'

संसद का अहम फैसला
इस घोटाले का खुलासा दो दिन बाद हुआ जब यूक्रेनी संसद ने एक नया कानून पास कर एनएबीयू और एसएपीओ को फिर से पूरी स्वतंत्रता दी। इससे पहले सरकार ने इन्हें अभियोजक-जनरल के अधीन लाने का प्रयास किया था, जिससे देशभर में विरोध हुआ। इस कदम की आलोचना यूरोपीय यूनियन और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने भी की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें