फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: ताबड़तोड़ हमलों के बीच एक रात में रूस के 35 ड्रोन मार गिराए, यूक्रेन की सेना का दावा

Mon, 08 May 2023 10:35 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

रूस ने खार्किव, खेरसॉन, मायकोलाइव और ओडेसा जैसे क्षेत्रों के शहरों में ताबड़तोड़ हमले किए। कल रात उसने करीब 16 मिसाइल हमले किए।
विज्ञापन
रूस ने यूक्रेन के कई शहरों को बर्बाद कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। 24 फरवरी 2022 को शुरू हुए इस भीषण युद्ध ने यूक्रेन को खंडहर में तब्दील कर दिया है। पिछले साल 24 फरवरी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर हमला किया था। रूस की तुलना में सैन्य शक्ति के मुकाबले काफी कमजोर देश होने के बावजूद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हार नहीं मानी और ये युद्ध लगातार जारी है। रूस को ईरान का भी साथ मिल गया है। 

विज्ञापन


इस बीच, एक बार फिर रूस द्वारा हमले तेज करने की खबर आई है। यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के बने 35 शहीद ड्रोन को नष्ट कर दिया है। इन ड्रोन से रूस ने यूक्रेन में अलग-अलग ठिकानों पर हमला किया था।

 

यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के अनुसार, रूस ने खार्किव, खेरसॉन, मायकोलाइव और ओडेसा जैसे क्षेत्रों के शहरों में ताबड़तोड़ हमले किए। कल रात उसने करीब 16 मिसाइल हमले किए। जबकि पिछले दिनों यूक्रेन पर 61 हवाई हमले और भारी रॉकेट साल्वो फायर सिस्टम से 52 हमले किए गए थे।

 

इन हमलों से यूक्रेन के शहरों को बहुत नुकसान पहुंचा है। कई नागरिक मारे गए, तो कई घायल हुए हैं। बहुमंजिला इमारतें, लोगों के घर और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कीव के मेयर क्लिट्सको ने बताया कि राजधानी में इमारतों और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान के बीच कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें