फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: मानहानि मामले में ट्रंप ने नहीं दर्ज कराई गवाही, लेखिका ने लगाए हैं दुष्कर्म के आरोप

Mon, 08 May 2023 10:05 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

आरोप है कि ट्रंप ने साल 1996 में न्यूयॉर्क सिटी के बर्गडॉर्फ गुडमैन डिपार्टमेंट स्टोर के ड्रेसिंग रूम में लेखिका के साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एक लेखिका से दुष्कर्म के मामले में मानहानि के मुकदमे का सामना कर रहे हैं। इस मामले में रविवार को ट्रंप के पास अपनी गवाही दर्ज कराने का आखिरी मौका था लेकिन ट्रंप ने गवाही नहीं दर्ज कराई। बता दें कि लेखिका ई जीन कैरोल ने ट्रंप के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं और ट्रंप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि ट्रंप इससे इनकार कर रहे हैं और उन्होंने लेखिका के आरोपों को झूठा करार दिया है। 

विज्ञापन


तय समय तक भी नहीं पहुंचे कोर्ट
कोर्ट ने ट्रंप को इस सिविल मामले में गवाही दर्ज कराने के लिए रविवार शाम पांच बजे तक का समय दिया था। हालांकि ट्रंप गवाही दर्ज कराने नहीं पहुंचे। कैरोल इस मामले में गवाही दर्ज करा चुकी हैं और उन्होंने दावा किया कि ट्रंप ने साल 1996 में न्यूयॉर्क सिटी के बर्गडॉर्फ गुडमैन डिपार्टमेंट स्टोर के ड्रेसिंग रूम में उनके साथ दुष्कर्म किया था। ई जीन कैरोल ने पहली बार साल 2019 में एक किताब में इस घटना का सार्वजनिक तौर पर खुलासा किया। बता दें कि मैनहेट्टन कोर्ट में इस मामले में ट्रायल चलते हुए दो हफ्ते का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक ट्रंप एक बार भी कोर्ट नहीं पहुंचे हैं। 

ट्रंप ने लेखिका के आरोपों को नकारा
हाल ही में एक वीडियो टेप बयान के जरिए ट्रंप ने कोर्ट में अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा था। ट्रंप ने कहा था कि वह जीन कैरोल को जानते तक नहीं हैं और ये भी कहा था कि वह (जीन कैरोल) मेरे टाइप की नहीं है। जीन कैरोल ने अपनी गवाही में ट्रंप द्वारा दुष्कर्म करने के आरोपों को दोहराया है। कोर्ट में कैरोल की दोस्त और एक अन्य लेखिका लिजा बर्नबैक ने भी बताया कि जब दुष्कर्म की घटना हुई थी तो कैरोल ने उन्हें फोन करके इसके बारे में बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें