तीन साल से जारी रूस-यूक्रेन संघर्ष क्रिसमस पर और भयानक हो गया। ऐसे में क्रिसमस के अवसर पर यूक्रेनी परंपरा ‘द हेवन्स ओपन’ का हवाला देते हुए जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए मौत की कामना की। आइए जानते है कि उन्होंने क्या कहा?
पिछले तीन साल से रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और घातक रूप लेता हुआ दिख रहा है। इसी बीच क्रिसमस की शाम यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने देश के लोगों को संबोधित करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए मौत की कामना की। उन्होंने सीधे उनका नाम नहीं लिया, लेकिन अपने भाषण में कहा कि हम सब एक ही इच्छा रखते हैं, वह नाश हो जाए। जेलेंस्की ने यह बात यूक्रेनी पुरानी परंपरा 'द हेवन्स ओपन' का हवाला देते हुए कही।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी: एक और हिंदू युवक के साथ बर्बरता, भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या
यूक्रेन के लिए शहीद हुए लोगों को कहा धन्यवाद
इस दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने देशवासियों से आक्रमणों के खिलाफ डटकर खड़े होने की अपील भी की। उन्होंने उन लोगों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने यूक्रेन की रक्षा करते हुए अपनी जान की परवाह नहीं की। उन्होंने कहा कि हमारे सभी शहीदों के लिए, जिन्हें रूस ने अपनी भूमि से भागने पर मजबूर किया और जो कठिनाइयों के बावजूद अपने अंदर यूक्रेन की उम्मीद नहीं खोते।