यूक्रेन में एक कॉमेडियन ब्लादिमीर सेलेंस्की के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उन्होंने देश में संसदीय चुनावों का एलान किया है। इन चुनावों के लिए जिस तरह से युवा वर्ग रुचि दिखा रहा है उससे लगता है कि इस बार संसद पहुंचने वालों में 70 फीसदी से ज्यादा सांसद युवा होंगे। रविवार को होने वाले इन चुनावों में कई युवा उद्यमी और उत्साही नौजवान अपनी नौकरियां छोड़कर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
33 वर्षीय कीरा रूडिएक एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों वाली एक कंपनी की सीईओ और अमेरिकी होम सिक्योरिटी स्टार्ट अप रिंग की सीओओ हैं। पश्चिम समर्थक पार्टी गोलोस के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रही रूडिएक को अमेजन ने पिछले साल एक अरब डॉलर में खरीदा था। ओपिनियन पोल्स के मुताबिक नई नवेली पार्टी 4 से 9 फीसदी वोट के साथ इस बार संसद में पहुंचेगी।
ओपिनियन पोल्स में इन पार्टियों के उम्मीदवारों में इस चुनाव में राष्ट्रपति की पार्टी को लगभग 50 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद जताई गई है। दूसरे और तीसरे नंबर पर दो पुरानी पार्टियों के आने की उम्मीद है। रूस समर्थक पार्टी को 14 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस बार लगभग 50 से 70 फीसदी सांसद पहली बार संसद पहुंचेंगे।