पुतिन की चेतावनी से बदले ट्रंप के सुर?
हालांकि ट्रंप की मिसाइल को लेकर बदले रुख का बड़ा कारण रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चेतावनी भी मानी जा रही है। पुतिन और ट्रंप की बातचीत के बाद ट्रंप ने संकेत दिया कि वे यूक्रेन को टोमहॉक मिसाइलें देने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुत सारी टोमहॉक मिसाइलें हैं, लेकिन हमें खुद की जरूरत है। हम अपने देश को खाली नहीं कर सकते।
ये भी पढ़ें:- Pakistan-Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच टूटा संघर्ष विराम, नागरिक इलाकों पर किया हवाई हमला
क्या होती है टोमहॉक मिसाइलें?
बता दें कि टोमहॉक मिसाइलें करीब 1,600 किलोमीटर तक मार कर सकती हैं। इसलिए जेलेंस्की का मानना है कि इन मिसाइलों से यूक्रेन रूसी ठिकानों और अहम इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला कर सकेगा, जिससे पुतिन को शांति वार्ता के लिए मजबूर किया जा सकेगा।
रूसी राष्ट्रपति ने दी थी बड़ी चेतावनी
वहीं बातचीत के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी भरे अंदाज में ये भी कहा कि अगर अमेरिका ने यूक्रेन को ये मिसाइलें दीं, तो इससे अमेरिका और रूस संबंधों को गहरा नुकसान पहुंचेगा। वहीं पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि इससे जंग का हाल नहीं बदलेगा, लेकिन रिश्ते जरूर बिगड़ जाएंगे।