फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के ड्रोन हमले जारी, जेलेंस्की ने पुतिन के युद्धविराम प्रस्ताव को बताया धोखा

Tue, 29 Apr 2025 06:59 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन के नागरिक इलाकों पर ड्रोन और बमों से हमला किया, जिसमें एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हुई। इसके अलावा रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर भी 20 ड्रोन और 31 गाइडेड बमों से हमला किया।
 

विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच दिन-प्रतिदिन और घातक होता हुआ जा रहा है। इसी बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने युद्धविराम के घोषणा के बीच एक बार फिर यूक्रेन के नागरिक इलाकों को निशाना बनाते हुए सोमवार रात घातक ड्रोन हमले किए। अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र में हमले में एक 12 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक 6 साल का बच्चा भी शामिल है।

बता दें कि निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र के बाद रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर भी 20 ड्रोन और 31 गाइडेड बमों से हमला किया। इसके साथ ही राजधानी कीव के एक इलाके में एक रूसी ड्रोन के मलबे से आग भी लग गई।

पुतिन का युद्धविराम प्रस्ताव  

विज्ञापन

इन हमलों के बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 8 से 10 मई तक के लिए 72 घंटे के एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की है। यह युद्धविराम द्वितीय विश्व युद्ध के विजय दिवस के मौके पर घोषित किया गया है, जब 1945 में नाजी जर्मनी पर रूस की जीत हुई थी। हालांकि, पुतिन ने युद्धविराम की निगरानी को लेकर कोई अन्य स्पष्ट योजना नहीं दी है।

ये भी पढ़ें:- Russia: 8-10 मई तक यूक्रेन में युद्ध विराम की घोषणा; शांति वार्ता की चर्चाओं के बीच पुतिन क्यों उठाया ये कदम

यूक्रेन ने खारिज किया पुतिन का युद्धविराम प्रस्ताव

विज्ञापन

हालांकि यूक्रेन ने पुतिन के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। साथ ही इसे अमेरिका और बाकी दुनिया को धोखा देने की कोशिश" बताया है। मामले में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और उनके सलाहकार एंड्री यरमक ने कहा कि रूस अब भी 1,000 किलोमीटर लंबी फ्रंटलाइन पर हमले कर रहा है और नागरिक इलाकों को निशाना बना रहा है। जेलेंस्की ने कहा कि यदि रूस वास्तव में शांति चाहता है तो युद्धविराम तत्काल, पूर्ण और बिना शर्त कम से कम 30 दिनों के लिए होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- Syria Violence: सीरिया में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित ऑडियो वायरल होने के बाद भड़की हिंसा, चार की मौत; कई घायल

ट्रंप ने भी पुतिन की मंशा पर उठाए सवाल
रूस के लगातार हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पुतिन की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें संदेह है कि रूस बातचीत के बहाने धोखा देने की कोशिश कर रहा है। जबकि क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने आरोप लगाया कि यूक्रेन की सरकार पुतिन की युद्धविराम की पेशकश को गंभीरता से नहीं ले रही और वह साजिश कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें