फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा संकट: जंग के आसार के बीच यूक्रेन पर हुआ एक और साइबर हमला, सरकारी वेबसाइट और बैंकों पर पड़ा असर

Wed, 23 Feb 2022 09:58 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

जनवरी में भी यूक्रेन पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ था। इसके बाद से देश की कई सरकारी वेबसाइटें बंद हो गई थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के चलते संकट का सामना कर रहे यूक्रेन की सरकारी, विदेश मंत्रालय और राज्य सुरक्षा सेवा की वेबसाइट बुधवार को डाउन हो गई। इसे लेकर यूक्रेन की सरकार ने इसे एक और बड़ा साइबर अटैक बताया है जो दोपहर बाद चार बजे के आस-पास शुरू हुआ।

विज्ञापन


यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि इस सप्ताह हमने ऑनलाइन चेतावनी देखी थी कि हैकर्स सरकारी एजेंसियों, बैंकों व रक्षा क्षेत्र पर बड़ा साइबर हमला करने की तैयारी में थे। ऐसे कई हमलों का सामना करने वाले यूक्रेन ने इसके लिए रूस को जिम्मेदार बताया है।

हालांकि, रूस ने इन साइबर हमलों में अपनी संलिप्तता से साफ इनकार किया है। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मंत्री मिखाइलो फेडोरोव ने कहा, 'चार बजे के करीब एक और बड़ा डीडीओएस हमला शुरू हुआ। हमारे पास इसको लेकर कई बैंकों से संबंधित डाटा मौजूद है।'
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन-कौन सी बैंक हमले की चपेट में आई हैं। इसके साथ ही फेडोरोव ने बताया कि इन साइबर हमलों का संसद की वेबसाइट पर भी असर पड़ा है। यहां रक्षा मंत्रालय और दो बैंकों पर भी पिछले सप्ताह साइबर हमले किए गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें