फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine: रूस ने जेलेंस्की के गृहनगर में दागी बैलिस्टिक मिसाइल, चार लोगों की मौत

Thu, 06 Mar 2025 04:01 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

Russia-Ukraine:  यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूस ने यूक्रेन पर रातभर में 112 शाहिद और दो बैलिस्टिक इस्केंडर मिसाइलें दागीं। जिसके इलाके में भारी नुकसान हुआ है। अभी तक इन हमलों को लेकर रूस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृहनगर में बुधवार रात को एक होटल को निशाना बनाते हुए। मिसाइल से हमला किया, इस हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर हो रहे प्रयासों के बीच यह यह हमला हुआ है। 
विज्ञापन


इस हमले को लेकर राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि मध्य यूक्रेन के क्रीवी रीह में स्थित होटल पर हुए हमले से ठीक पहले यूक्रेनी, अमेरिकी और ब्रिटिश नागरिकों सहित एक मानवीय संगठन के स्वयंसेवक अंदर घुसे थे। उन्होंने हालांकि नहीं बताया कि ये लोग उन 31 घायलों में शामिल थे या नहीं।

यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूस ने यूक्रेन पर रातभर में 112 शाहिद और दो बैलिस्टिक इस्केंडर मिसाइलें दागीं। जिसके इलाके में भारी नुकसान हुआ है। अभी तक इन हमलों को लेकर रूस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें