यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि हमले के तीसरे दिन भी बचाव और राहत कार्य जारी है। सोमवार दोपहर तक 40 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि 46 लोग अब भी लापता हैं।
यूक्रेनी शहर नीप्रो में रिहायशी इमारत पर हमले के मामले में रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कहा कि इमारत पर रूस ने मिसाइल हमला नहीं किया था। यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाही के लिए जिम्मेदार बताते हुए पेस्कोव ने कहा कि रूस ने बीते 11 महीने में कभी भी आम लोगों पर हमला नहीं किया है।
विज्ञापन
वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि हमले के तीसरे दिन भी बचाव और राहत कार्य जारी है। सोमवार दोपहर तक 40 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि 46 लोग अब भी लापता हैं। वहीं, क्रीमिया के गवर्नर मिखाइल राज्वोझेव ने कहा कि सोमवार को क्रीमिया पर हमला करने आए 10 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए हैं। माना जा रहा है कि नीप्रो पर हमले के बदले में यूक्रेन ने क्रीमिया पर हमले का प्रयास किया।
जर्मनी की रक्षा मंत्री लैम्ब्रेक्ट का इस्तीफा, यूक्रेन को मदद न देने का आरोप
जर्मनी की रक्षा मंत्री क्रिस्टीन लैम्ब्रेक्ट ने चांसलर ओलाफ शोल्ज को इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने सोमवार को इसका एलान किया। यूक्रेन की पर्याप्त मदद नहीं करने को लेकर लैंम्ब्रेक्ट लगातार जर्मन मीडिया के निशाने पर थीं। उन्होंने कई बार जर्मनी की तरफ से यूक्रेन को रक्षा सहायता देने पर सवाल उठाया था। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद जर्मनी ने सेना के आधुनिकीकरण के लिए 100 अरब डॉलर के आवंटन पर भी उन्होंने कहा था कि यह जर्मनी के करदाताओं का पैसा है, इसे बहुत सोच-समझकर खर्च करना चाहिए।