फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: विलियम बने प्रिंस ऑफ वेल्स और केट प्रिंसेस, किंग चार्ल्स ने दोनों के प्रति प्यार जताकर कही यह बात

Sat, 10 Sep 2022 08:13 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

बकिंघम पैलेस के बाहर सैकड़ों लोग महारानी के निधन पर शोक जताने एकत्रित हुए थे। उन्हें संबोधित करते हुए किंग चार्ल्स ने कहा कि उन्हें विलियम को प्रिंस ऑफ वेल्स बनाने पर गर्व है। ये दोनों अब उन्हें राष्ट्रीय मसलों पर राय देंगे।

विज्ञापन
King Charles III, - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद शाही परिवार के अहम पदों पर नए सिरे से ताजपोशी की गई है। प्रिंस चार्ल्स अब किंग बन गए हैं और उनकी जगह उनके पुत्र विलियम को प्रिंस ऑफ वेल्स और विलियम की पत्नी कैथरीन को प्रिंसेस ऑफ वेल्स बनाया गया है। किंग चार्ल्स ने बकिंघम पैलेस से अपने पहले राष्ट्र के नाम संबोधन में अपने छोटे पुत्र प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन को भी याद किया। 

विज्ञापन


बकिंघम पैलेस के बाहर सैकड़ों लोग महारानी के निधन पर शोक जताने एकत्रित हुए थे। उन्हें संबोधित करते हुए किंग चार्ल्स ने  कहा कि उन्हें विलियम को प्रिंस ऑफ वेल्स बनाने पर गर्व है। ये दोनों अब उन्हें राष्ट्रीय मसलों पर राय देंगे। चार्ल्स ने कहा कि उन्हें उनकी मां महारानी एलिजाबेथ ने 1958 में मात्र नौ साल की उम्र में यह पद दिया था। अब तक प्रिंस ऑफ वेल्स रहे चार्ल्स महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बड़े बेटे हैं। उनका जन्म 1948 में हुआ था। वे ब्रिटिश शाही परिवार में महारानी के बाद राजगद्दी के पहले उत्तराधिकारी हैं। चार्ल्स ने 29 जुलाई 1981 को लेडी डायना स्पेंसर से शादी की थी। दोनों के दो बेटे विलियम और हैरी हैं।

1996 में चार्ल्स और डायना दोनों अलग हो गए थे। 1997 में पेरिस में हुए एक कार हादसे में प्रिंसेस ऑफ वेल्स डायना की मौत हो गई। बाद में नौ अप्रैल 2005 को चार्ल्स ने कैमिला पार्कर से शादी कर ली थी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद चार्ल्स को राजा घोषित कर दिया गया है। चार्ल्स अभी 73 वर्ष के हैं। 

विज्ञापन


चार्ल्स के उत्तराधिकारी होंगे प्रिंस विलियम
बता दें, प्रिंस चार्ल्स के बड़े बेटे प्रिंस विलियम राजघराने के उत्तराधिकारी की कतार में दूसरे स्थान पर आते हैं। 1982 में पैदा हुए विलियम अब तक ड्यूक ऑफ कैंब्रिज थे। उनकी पत्नी कैथरीन डचेज ऑफ कैंब्रिज थीं। दोनों ने 2011 में विवाह किया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के उपरांत प्रिंस ऑफ वेल्स को राजा घोषित किया गया है। इसलिए अब चार्ल्स के स्थान पर विलियम वेल्स को प्रिंस बनाया गया है। भविष्य में चार्ल्स के बाद विलियम ब्रिटिश राज गद्दी संभालेंगे। चार्ल्स के किंग बनने के साथ ही ब्रिटेन मे फिलहाल क्वीन की जगह किंग ने ले ली है। 

किंग चार्ल्स 73 वर्ष की आयु में ब्रिटेन के राजा बने हैं। वे संभवतः यह पद संभालने वाले सबसे बुजुर्ग सम्राट हैं। एलिजाबेथ द्वितीय 25 साल की उम्र में महारानी बनी थीं। वह ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक महारानी रहीं। किंग चार्ल्स ने अपने छोटे पुत्र हैरी और उनकी पत्नी मेघन का जिक्र करते हुए उन्हें पुनः राजपरिवार में स्वीकार किया। उन्होंने 2020 में विवादों के बाद राजपरिवार छोड़ दिया था। इस शादी दंपती के दो बच्चे हैं7 प्रिंस आर्ची और प्रिंसेस लिलिबेट।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें