फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Train: 'भागो..उसके पास चाकू है', लंदन जा रही ट्रेन में चाकूबाजी से मची चीख-पुकार; चश्मदीदों ने सुनाई आपबीती

Sun, 02 Nov 2025 11:54 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

UK Train Stabbing Case: ब्रिटेन में लंदन जा रही एक ट्रेन पर शनिवार शाम दिल दहला देने वाला हमला हुआ। एक संदिग्ध व्यक्ति ने अचनाक यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें दस लोग घायल हुए। फिलहाल नौ की हालत नाजुक है। वहीं, इस खबर में जानेंगे हादसे पर चश्मदीदों ने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
लंदन जा रही ट्रेन में चाकू से हमला - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। लंदन जा रही एक ट्रेन में एक व्यक्ति ने यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। इस हमले में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक चश्मदीद के मुताबिक, ट्रेन में लोग डर के मारे भागते हुए नजर आए और कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए बोगियों से बाहर निकलने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन


यात्री ने आगे बताया कि एक व्यक्ति बड़े चाकू से लैस होकर ट्रेन की बोगियों में इधर-उधर घूम रहा था और अचानक यात्रियों पर हमला करने लगा। स्काई न्यूज से बात करते हुए एक यात्री ने कहा कि उसने एक आदमी को खून से लथपथ हालत में देखा जो चिल्ला रहा था 'भागो, उनके पास चाकू है, मुझे चाकू मारा गया है।' वह व्यक्ति कुछ देर बाद वहीं गिर पड़ा और तुरंत उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। एक अन्य यात्री ने बताया कि लोग ट्रेन में भाग रहे थे, किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है?

ट्रेन में फैली दहशत
इस हमले के दौरान ट्रेन में मौजूद व्रेन चैंबर्स ने बताया कि जैसे ही उन्होंने एक घायल यात्री को चाकू लेकर भागते देखा, वे भी अन्य यात्रियों के साथ ट्रेन के आगे की ओर भागे। उन्होंने कहा कि हम बेहद डरे हुए थे, यह सब किसी फिल्म के डरावने दृश्य जैसा था। जब ट्रेन हंटिंगडन (कैम्ब्रिजशायर) में आपातकालीन रूप से रोकी गई, तब सशस्त्र पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। एक गवाह के अनुसार, पुलिस ने प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति को निशाने पर लिया जिसके हाथ में बड़ा चाकू था। कुछ ही देर में संदिग्ध को टेसर गन से काबू कर लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमेरिका का कैरेबियन सागर में फिर किया हमला, तीन कथित ड्रग तस्कर ढेर; सितंबर से अब तक 15वीं कार्रवाई

खून से सनी बोगियां
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के डिब्बों में हर जगह खून बिखरा हुआ था। कई यात्री खुद को शौचालयों में बंद कर चुके थे ताकि हमलावर से बच सकें। द टाइम्स को दिए बयान में एक यात्री ने बताया कि भगदड़ में लोग एक-दूसरे पर गिर रहे थे, कुछ तो कुचल भी गए। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने पुष्टि की कि दस लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें नौ की हालत बेहद नाजुक है। उन्होंने बताया कि काउंटर टेररिज्म यूनिट भी जांच में सहयोग कर रही है, हालांकि हमले के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पीएम ने घटना पर क्या कहा?
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस घटना को भयावह और बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने आपात सेवाओं की तत्परता की सराहना की और कहा कि मेरे विचार सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और ट्रेन को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एंबुलेंस सर्विस ने बताया कि इस हमले के बाद बड़े पैमाने पर राहत अभियान चलाया गया, जिसमें हवाई एंबुलेंस और सामरिक टीमों को भी शामिल किया गया। वहीं, कैम्ब्रिजशायर के मेयर पॉल ब्रिस्टो ने कहा कि यह “भयावह दृश्य” थे और उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें